दिवाली पर प्रत्येक कंपनी अपने कर्मचारियों को गिफ्ट के तौर पर मिठाई के डिब्बे के साथ बोनस या फिर अन्य आइटम बांटती है। लेकिन हम बात कर रहे हैं एक ऐसी कंपनी की जो अपने कर्मचारियों को दिवाली पर टारगेट पूरा होने करने की खुशी में गिफ्ट के तौर पर ऐसा कुछ अप्रत्याशित सा दे रही है जो हर साल सुर्खियों में बनता रहा है। हम आपको बताने जा रहे हैं इस कंपनी और मालिक के बारे में.....
विज्ञापन
2 of 6
सूरत की है कंपनी
यह कंपनी गुजरात के सूरत में है और हीरे के एक्सपोर्ट बिजनेस में काम कर रही है। हीरा कारोबारी सावजी ढोलकिया की कंपनी हरे कृष्णा एक्सपोर्ट ने हीरा तराशने में महारत रखने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार कर उन्हें दिवाली के बोनस में कार, फ्लैट, टू-व्हीलर दिया था।
विज्ञापन
3 of 6
2016 में भी दी थी 1260 कारें
पिछले साल ढोलकिया ने अपने कर्मचारियों को पिछले साल दिवाली बोनस के तौर पर 1,260 कारें दीं और 400 कर्मचारियों को घर खरीदने में मदद भी की है। इस कंपनी का वार्षिक टर्नओवर 6000 करोड़ रुपये से ज्यादा का है।
4 of 6
डायमंड फर्म का है 71 देशों में कारोबार
हरे कृष्णा एक्सपोर्ट का दुनिया के 71 देशों में हीरे का कारोबार फैला हुआ है। हरे कृष्णा एक्सपोर्ट ने अपने गोल्डन जुबली अवसर पर कर्मचारियों को बोनस देन के लिए 51 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
2011 से दे रहे हैं ऐसा बोनस
सावजी ढोलकिया 2011 से ही अपने कर्मचारियों को इसी तरह का खास दिवाली बोनस देते रहे हैं। पिछले वर्ष कर्मचारियों को दिवाली बोनस में उन्होंने 491 कारें और 200 फ्लैट दिए थे। अपने चाचा से कर्ज लेकर हीरे का कारोबार शुरू करने वाले सावजी ढोलकिया गुजरात के अमरेली जिले के दुधाला गांव के रहने वाले हैं। जी-तोड़ मेहनत करने के बाद वह कंपनी को ऊंचाईयों तक ले गए हैं।
इस व्यापारी ने बांटे 125 स्कूटर
इस साल अप्रैल में सूरत के एक अन्य हीरा व्यापारी लखीदास वकेरिया ने अपने 125 कर्मचारियों को होंडा एक्टिवा 4जी स्कूटर बांटे थे।