फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सेक्टर्स में करेंगे नौकरी तो मिलेगी बढ़िया सैलरी, सालाना पैकेज 10 लाख रुपये से होगा शुरू

Sat, 28 Apr 2018 03:22 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पहली नौकरी में अगर अच्छी सैलरी पाने की सोच रहे हैं तो फिर इंतजार खत्म। अगर आपने हाल ही कॉलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त की है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो कुछ ऐसे गिने-चुने सेक्टर्स हैं, जहां पर शुरुआत ही बढ़िया सैलेरी पैकेज से होती है। हम आपको ऐसे ही कुछ सेक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप अपनी मनचाही नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

इस सेक्टर में मिलती है 10 लाख रुपये की सैलरी

2 of 6
अगर आपने एमबीबीएस या फिर हेल्थ सेक्टर से जुड़ा हुई कोई पढ़ाई की है तो फिर आप फॉर्मा व हेल्थकेयर इंडस्ट्री में अपना करियर बना सकते हैं। इस इंडस्ट्री में शुरुआती सैलरी 9.6 लाख रुपये है। इस सेक्टर में लोगों की काफी कमी है, इसलिए आपको तुरंत ही किसी भी सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में आसानी से नौकरी मिल सकती है। 

 
विज्ञापन

जीएसटी के हैं जानकार, तो मिलेगी नौकरी दमदार

3 of 6
अगर आपको गुड्स एंड सर्विस टैक्स की जानकारी है तो इस फील्ड में भी बढ़िया करियर बना सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जीएसटी के लागू होने के बाद कई कंपनियों में ऐसे जानकारों की जरुरत पड़ गई है जो कि इसकी बारिकियों को अच्छे से समझते हैं। इस फील्ड में शुरुआती सैलरी 9.4 लाख रुपये से शुरू होती है। 

सेल्स, मार्केटिंग वालों के लिए है यह सेक्टर

4 of 6
सेल्स और मार्केटिंग में अगर आपने एमबीए किया है तो एफएमसीजी सेक्टर में नौकरी आपके लिए बनी है। इस सेक्टर में फूड, ब्रीवरेज, हेल्थकेयर, पर्सनल केयर जैसे सेगमेंट शामिल हैं। 2016 में इस सेक्टर ने 49 बिलियन डॉलर का कारोबार किया था। 2020 तक इसके 103.7 बिलियन डॉलर का कारोबार करने का अनुमान है। 

 
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए यहां है जगह

5 of 6
अगर आपको आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और सॉफ्टवेयर में महारत हासिल है तो आईटी सेक्टर आपके लिए बना है। इस सेक्टर में शुरुआती सैलरी 9.1 लाख रुपये है। ऑटोमेशन के दौर से गुजर रही इंडस्ट्री में नौकरियां काफी कम हो गई हैं, लेकिन नए लोगों के लिए अपार अवसर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रियल एस्टेट सेक्टर में भी हैं अवसर

6 of 6
उत्तर भारत में मंदी के दौर से गुजर रहे रियल एस्टेट सेक्टर में भी फ्रेशर्स के लिए नौकरी की तमाम संभावनाएं हैं। यहां पर शुरुआती सैलरी 9 लाख रुपये है। नोटबंदी, जीएसटी और रेरा के लागू हो जाने के बाद से वैसे ही यहां पर नौकरियां कम हैं, लेकिन आप देश के बाकी हिस्सों में जाकर के अपना करियर शुरू कर सकते हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें