ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन अपने ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। ग्राहकों को ज्यादा सेवाएं मुहैया कराने के लिए अमेरिकी कंपनी अमेजन अब हवाई टिकट बुक करने और घर बैठे खाना ऑर्डर करने की सुविधा देगी। इस तरह से कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म से यूजर्स को अधिक ट्रांजेक्शन में मदद करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
2 of 5
अमेजन
इस संदर्भ में दो अधिकारियों ने कहा कि अमेजन इंडिया फिलहाल ट्रैवल पोर्टल क्लियरट्रिप के साथ मिलकर अपने ऐप पर फ्लाइट बुकिंग का ट्रायल कर रही है। ई कॉमर्स कंपनी अमेजन के लिए ये सबसे बड़ा बदलाव भी साबित हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
अमेजन
दरअसल अमेजन अब ऑल-इन-वन ऐप बनना चाहती है। कंपनी ग्राहकों के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार करना चाहती है जिससे ग्राहक अलग अलग तरह के सौदे कर सकें।
4 of 5
अमेजन
कहा जा रहा है कि आगामी वर्षों में कंपनी कैब और होटल बुकिंग जैसे सुविधाएं भी प्रदान कर सकती है। अमेजन अपने अपने सेगमेंट के थर्ड पार्टी मार्केट लीडर्स को ऐप्लिकेशन से जोड़ेगी, जिसे एपीआई इंटिग्रेशन कहा जाता है।
भारत में अमेजन, फ्लिपकार्ट, ओला, पेटीएम और फोनपे के पास बड़ा डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म है और वे अपने कस्टमर बेस को मोबाइल फोन रिचार्ज से लेकर फ्लाइट टिकट और ग्रॉसरी जैसी सेवाएं देना चाहती हैं।