जोमैटो ने जैसे ही क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकइट का अधिग्रहण किया कंपनी के शेयर गाेता लगाने लगे। बाजार के जानकार ब्लिंकइट को जोमैटो का खोटा सिक्का बताने लगे। अब धीरे-धीरे जोमैटो अपने इस खोटे सिक्के को चलाने की तैयारी में जुट गई है।
जोमैटो के अधिग्रहण करने के बाद ब्लिंकइट की पहली नई सेवा
बीते गुरुवार को ब्लिंकइट के हवाले से यह खबर आई कि वह उपभोक्ताओं को प्रिंटआउट की डिलीवरी घर पर उपलब्ध कराएगी। इस सर्विस की शुरूआत कंपनी सबसे पहले गुरुग्राम से कर रही है। ब्लिंकइट ने कहा है कि वह ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट के लिए नौ रुपये प्रति पेज और कलर पेज के प्रिंट के लिए 19 रुपये प्रति पेज चार्ज वसूलेगी। इसके अलावे हर ऑर्डर पर ग्राहकों को 25 रुपये डिलिवरी चार्ज के रूप में भी देना होगा।