ऑनलाइन या इंटरनेट पर पैसे कमाना आजकल बहुत आसान हो गया है। घर बैठे ही इंटरनेट की मदद से लाखों रुपये कमाये जा सकते हैं। आइए जानते हैं ऑनलाइन रुपए कमाने के 10 बेहद काम के तरीके।
विज्ञापन
घर में इंटरनेट है तो ये 10 काम देंगे आपको लाखों की सैलरी
2 of 11
- फोटो : getty
सेल्फ पब्लिश बुक : आपकी अगर लिखने में रुचि है तो बहुत सारी बेबसाइटें पैसे देकर ऑनलाइन किताबें लिखवाने का काम करवाती हैं। साथ ही उसकी रॉयल्टी भी देती हैं। इसमें से प्रमुख हैं अमेजन। इसके अमेजन किंडल डायरेक्ट पब्लिशिंग नामक फीचर पर आप कोई भी ऑनलाइन बुक लिखकर उसे किंडल बुकस्टोर पर अपलोड कर सकते है। जब इस पुस्तक की बिक्री होगी तो आपको 70 प्रतिशत तक की रॉयल्टी दी जाएगी।
विज्ञापन
घर में इंटरनेट है तो ये 10 काम देंगे आपको लाखों की सैलरी
3 of 11
- फोटो : getty
फोटो बेचकर करे कमाई : बहुत सारी ऑनलाइन बेवसाइटें हैं जिसपर आप फोटो स्टॉक कर सकते हैं। इसमें शामिल कुछ प्रमुख साइटें हैं-www.shutterstock.com , www.shutterpoint.com और www.istockphoto.com इन साइट्स में सदस्यों को फोटोज को साइट पर सबमिट करना पड़ता है। साइट अपनी पॉलिसी के हिसाब से आपको 15- 85 प्रतिशत तक रॉयल्टी देती है।
घर में इंटरनेट है तो ये 10 काम देंगे आपको लाखों की सैलरी
4 of 11
- फोटो : getty
ऑनलाइन काम : www.odesk.com और www.elance.com आदि बेवसाइटें ऑनलाइन कमाई के मामले में विश्व प्रसिद्ध हैं। इसमें पहले आपका टेस्ट होता है और देखा जाता है कि इस काम के लिए आप परफेक्ट हैं या नहीं। पंजीकरण होने के बाद साइटें काम के लिए उन सदस्यों के साथ समझौता करती हैं और फ्रीलांसर के रूप में काम करवाती हैं। प्रति घंटा या अन्य नियमों के हिसाब से आपको पेमेंट किया जाता है। ऑनलाइन वर्क में जालसाजी भी होती है। इसलिए सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
घर में इंटरनेट है तो ये 10 काम देंगे आपको लाखों की सैलरी
5 of 11
- फोटो : getty
गूगल एडसेंस : गूगल एडसेंस द्वारा दिए जाने वाले विज्ञापनों को जब आप अपने ब्लॉग पर लगाते हैं तो आपको हर क्लिक के लिए भुगतान मिलता है। गूगल एडसेंस आपको चित्र, वीडियो, टेक्स्ट, बैनर इत्यादि विज्ञापन देता है। उनमें से आप अपने लिए विज्ञापन चुन सकते हैं और अपने ब्लॉग पर लगा सकते हैं।
विज्ञापन
घर में इंटरनेट है तो ये 10 काम देंगे आपको लाखों की सैलरी
6 of 11
- फोटो : getty
यू-ट्यूब पर वीडियो अपलोड करना : यू ट्यूब भी आपके ओरिजनल वीडियो पर पैसा देता है। इसके लिए सबसे पहले www.youtube.com/creators/partner.html पर जाकर यू ट्यूब पार्टनर प्रोग्राम के लिए एप्लाई करना होता है। रजिस्ट्रेशन के बाद आप अपने वीडियो को अपलोड कर सकते हैं। यू ट्यूब की तकनीकी समिति द्वारा ऑरीजनलिटी और गुणवत्ता में पास होने के बाद वीडियो पर मिलने वाले विज्ञापन का हिस्सा यूजर्स को दिया जाता है।
विज्ञापन
घर में इंटरनेट है तो ये 10 काम देंगे आपको लाखों की सैलरी
7 of 11
- फोटो : getty
बायसेल एड : इस साइट से सीधे विज्ञापनों को बेचकर भी आप पैसा कमा सकते हैं। आपके ब्लॉग हेतु दिए जाने वाले विज्ञापनों के बदले यह अपनी कमीशन ले लेते हैं। हालांकि इसके विज्ञापनदाताओं से आपका सीधा संपर्क नहीं हो पाता है।
घर में इंटरनेट है तो ये 10 काम देंगे आपको लाखों की सैलरी
8 of 11
- फोटो : getty
ई-ट्यूटर से करें कमाई : इंटरनेट पर कुछ वेबसाइट ऐसी हैं जो अनेक विषयों पर लोगों को पेड ई-ट्यूटर की सुविधा देती हैं। इनमें www.tutorvista.com और www.2tion.net प्रमुख साइट्स हैं। यूजर्स को इस पर रजिस्ट्रेशन करना होता है। इसके बाद, कुछ ही घंटे पढ़ाकर वह अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं।
घर में इंटरनेट है तो ये 10 काम देंगे आपको लाखों की सैलरी
9 of 11
- फोटो : getty
रिव्यू लिखकर : आप अपनी लेखन की क्षमता द्वारा सॉफ्टवेयर आदि विषयों पर रिव्यू लिखकर भी पैसे कमा सकते हैं। साथ ही इंफोलिंक भी एक ऐसा ही माध्यम है।
घर में इंटरनेट है तो ये 10 काम देंगे आपको लाखों की सैलरी
10 of 11
- फोटो : getty
ऐप्स का बिजनेस : स्मार्टफोन की बढ़ती मांग से आज ऐप बहुत उपयोग हो रहे हैं। यदि आपके पास भी ऐप बनाने के अच्छे आइडिया हैं तो ऑनलाइन प्रशिक्षण के बाद खुद या फिर किसी डेवलपर की सेवाओं से ऐप बनवा सकते हैं। ऐप बनने के बाद 30-100 डॉलर यानी करीब दो हजार से सात हजार रुपये तक वार्षिक फीस देकर आप गूगल, एप्पल, माइक्रोसॉफ्ट आदि के स्टोर पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
घर में इंटरनेट है तो ये 10 काम देंगे आपको लाखों की सैलरी
11 of 11
- फोटो : getty
पुराने सामान बेचकर करें ऑनलाइन कमाई : आप अपने घर के पुराने सामानों को ऑनलाइन बेचकर भी पैसा कमा सकते हैं। कई वेबसाइट पर आप इसके लिए निःशुल्क विज्ञापन भी दे सकते हैं।