वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट लोकसभा में पेश किया। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के दूसरे बजट पर पूरे देश की निगाहें थीं। सरकार ने आयकर पर बड़ा एलान कर मध्ययम और वेतनभोगी वर्ग को राहत देने का एलान किया। इन सब के बीच लोग अक्सर बजट के बारे में चर्चा तो करते हैं, पर बजट में पैसा कहां से आता है, कहां जाता है? यह हिसाब नहीं समझ पाते। सरकार की ओर से पेश किए गए बजट में आपके लिए क्या है इसे ठीक तरह से समझने के लिए उसके पाई-पाई के हिसाब को समझना जरूरी है। आइए पूर्व के आंकड़ों से समझते हैं सरकार पैसा कहां से लाती है और कहां खर्च करती है...