अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस (शहजादे) मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात करके अपनी चार दिनी पश्चिम एशियाई यात्रा की शुरुआत की। ट्रंप ने सऊदी अरब के साथ रणनीतिक आर्थिक समझौते पर हस्ताक्षर किए। सऊदी अरब भी अमेरिका में 600 अरब डॉलर का निवेश करेगा।
अमेरिकी प्रयासों पर नजर रखने का लक्ष्य
अमेरिका-सऊदी अरब के बीच 142 अरब डॉलर का रक्षा सौदा हुआ है। ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने, गाजा में युद्ध को समाप्त करने, तेल की कीमतों को कम करने और अन्य चुनौतीपूर्ण मुद्दों पर भी वार्ता की। बातचीत में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने, गाजा में युद्ध को समाप्त करने, तेल की कीमतों को थामने के लिए अमेरिकी प्रयासों पर नजर रखने का लक्ष्य बना है।
ट्रंप को मिलेगा आलीशान बोइंग 747 विमान का गिफ्ट
पश्चिम एशिया दौरे पर ट्रंप कतर भी जाएंगे। ट्रंप के कतर दौरे से पहले वहां की सरकार ने अमेरिका को एक आलीशान बोइंग 747 विमान गिफ्ट देने का एलान किया है। इसके बाद से अमेरिका में उस गिफ्ट की खूब चर्चा है। अब राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे लेकर बयान दिया है और कहा है कि
कोई बेवकूफ ही होगा, जो इसे स्वीकार नहीं करेगा।