फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैनी को लेकर हाई अलर्ट, रेलवे ने रद्द की 103 ट्रेनें, यात्रियों के लिए किए ये खास इंतजाम

Fri, 03 May 2019 01:50 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चक्रवाती तूफान फैनी ने ओडिशा के पुरी में दस्तक दे दी है। शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे यह तूफान पुरी तट से टकराया। तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। भुवनेश्वर में हवाओं की वजह से पेड़ जड़ सहित उखड़ गए हैं। वहीं इसके कारण कोलकाता हवाई अड्डे पर दोपहर तीन बजे से रात के आठ बचे तक विमानों का परिचालन बंद रहेगा। इसकी वजह से सबसे ज्यादा तीन राज्य ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल प्रभावित रहेंगे। वहीं बिहार और उत्तर प्रदेश में भी इसका असर देखने को मिलेगा। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने ओडिशा में 103 ट्रेनों को रद्द कर दी हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5

तीन मई को रेलवे ने इन ट्रेनों को किया रद्द

इस चक्रवाती तूफान और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने तीन मई को कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इनमें पुरी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली नीलांचल एक्सप्रेस, भुवनेशवर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस, पुरी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और पुरी से हरिद्वार के बीच चलने वाली उत्कल एक्सप्रेस शामिल है। 
विज्ञापन

3 of 5
फैनी तूफान (सांकेतिक)

चार मई को ये ट्रेनें रद्द

इसके साथ ही चार मई के लिए भी ट्रेनें रद्द रहेंगी। रेलवे ने तूफान को ध्यान में रखते हुए भुवनेशवर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस और पुरी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली नंदन कानन एक्सप्रेस को भारतीय रेलवे ने रद्द कर दिया है। 

4 of 5

रेलवे ने किया ये इंतजाम

चक्रवाती तूफान फैनी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने प्रभावित इलाकों से यात्रियों को निकालने के लिए खास इंतजाम कर दिए हैं। स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से यात्रियों को इन इलाकों से निकाला जा रहा है। रेलवे ने दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं - 18003457401, 18003457402। इसके साथ ही आपात स्थिति के लिए खाने पीने का इंतजाम भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें