फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रोबोट लड़ेगा कोर्ट में आपके लिए केस, क्रेडिट कार्ड फ्रॉड से लेकर करेगा इनकी मुफ्त में पैरवी

Fri, 14 Jul 2017 04:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
1 of 4
रोबोट
अगर आप किसी कानूनी पचड़े में पड़ गए हैं और वकील करने के लिए समय या फिर पैसे नहीं है, तो घबराने की बात नहीं है। अब आप एक रोबोट वकील के जरिए किसी भी कोर्ट में अपना केस लड़ सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको किसी तरह की कोई फीस नहीं देनी पड़ेगी। फिलहाल इस रोबोट वकील को यूके और यूएसए में तैयार किया गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
रोबोट
1000 तरह के मुकदमें लड़ेगा रोबोट
रोबोट वकील को 1000 से अधिक तरह के केस लड़ने के लिए तैयार किया गया है। यह वकील क्रेडिट कार्ड फ्रॉड, मकान मालिकों के खिलाफ, ऑफिस में उत्पीड़न जैसे मामलों में आपकी तरफ से पैरवी करेगा। इस रोबोट को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले 20 साल के छात्र जोशुआ ब्रॉडर ने बनाया है।  
विज्ञापन

3 of 4
Robot - फोटो : Self
ब्रिटिश अखबार टेलिग्राफ के मुताबिक जोशुआ ने कहा कि यह रोबोट अब तक 10 हजार से अधिक लोगों की मदद कर चुका है। इस रोबोट का मकसद लोगों की मदद करने का है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : डेमो फोटो
ऐसे देगा कानूनी सलाह
अगर कोई व्यक्ति रोबोट से कानूनी सलाह लेना चाहता है तो फिर उसको 'DoNotPay' वेबसाइट पर जाना होगा। वहां पर उसे अपनी प्रॉब्लम लिखकर बतानी होगी। वहां से उसे एक चैट बोट पर भेज दिया जाएगा, जहां से उसे कानूनी मदद मिलेगी। वहां पर यह रोबोट लोगों के लिए केस के डॉक्यूमेंट तैयार करने में मदद करेगा और सलाह भी देगा। इसके साथ समस्या ज्यादा बड़ी होने पर पीड़ित के लिए कोर्ट में केस भी दायर करेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें