गैस सिलेंडर महंगा
आज से रसोई गैस सिलेंडर खरीदना महंगा हो गया है। घरेलू उपयोग वाला रियायती एलपीजी सिलिंडर दो रुपये आठ पैसे महंगा हो गया। वहीं बिना सब्सिडी वाला सिलिंडर अब 42.50 रुपये महंगा मिलेगा। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी की कीमत में परिवर्तन करती हैं।
दिल्ली में 1 मार्च से 14.2 किलो का एलपीजी सिलिंडर 495.61 रुपये में मिलेगा। पहले इसकी कीमत 493.53 रुपये थी। वहीं गैर रियायती सिलिंडर अब 701.50 रुपये में मिलेगा। आईओसी ने कहा है कि मार्च 2019 में प्रति सिलिंडर सब्सिडी बढ़ाकर 205.89 रुपये कर दी गई है। फरवरी में सब्सिडी 165.47 रुपये थी।