एक्वा दि क्रिस्टैल्लो ट्रिबुटो ए मोदीग्लिना दुनिया का सबसे महंगी पानी की बोतल है। इसकी बोतल इतनी महंगी क्यों है। इसकी सबसे बड़ी वजह है पानी में 5 ग्राम स्वर्ण भस्म मिला हुआ है। 750 एमएल पानी की कीमत 40 लाख रुपये (60 हजार डॉलर) है। इसकी बोतल 24 कैरेट गोल्ड से बनी है। इस बोतल को फर्नांडो एल्टामिरानो ने डिजाइन किया है। पानी की बोतल अनेक वर्जन जैसे, गोल्ड, गोल्ड मैट्टे, क्रिस्टल, सिल्वर मैट्टे, सिल्वर में उपलब्ध है।