फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पाइसजेट का धमाकेदार ऑफर, मुफ्त में करें हवाई सफर, ऐसे उठाएं लाभ

Fri, 10 May 2019 12:46 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारत में हवाई यात्रा हर कोई करना चाहता है लेकिन ज्यादा किरए के चलते कई लोग अपना ये सपना पूरा नहीं कर पाते। लेकिन अब स्पाइसजेट यात्रियों के लिए खास प्लान लेकर आया है। अगर गर्मी की छुट्टियों में आपने अभी तक हवाई टिकट बुक नहीं की है तो आप ये जानकर खुश हो जाएंगे कि स्पाइसजेट आपको मुफ्त में हवाई सफर करने का मौका दे रही है। आइए जानते हैं कैसे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
स्पाइसजेट का ये नया ऑफर यात्रियों को काफी मुनाफा देगा। इस ऑफर के तहत आप फ्लाइट टिकट का पूरा पैसे वापस ले सकेंगे। हालांकि ये पैसा आपको स्टाइलकैश के तौर मिलेगा। इस बात की जानकारी स्पाइसजेट ने ट्वीट कर दी थी। आइए जानते हैं कि आप इस पैसे को कहां प्रयोग कर पाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
ऑफर के तहत स्पाइसजेट आपका पैसा अपनी कंपनी स्पाइस स्टाइल.कॉम (spicestyle.com) में डाल देगी। इस पैसे से आप कंपनी की वेबसाइट से शॉपिंग कर सकते हैं। इस वेबसाइट में आपको सभी तरह का सामान मिलेगा। 

4 of 5
स्पाइस स्टाइल.कॉम पर आपको महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए कपड़े मिलेंगे। इसके अतिरिक्त आपको डिजाइनर चश्मे, घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक सामान और घर का भी सारा सामान मिल जाएगा। इस तरह स्पाइसजेट के इस ऑफर से टिकट में खर्च किए गए पैसों से आप शॉपिंग कर सकते हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बता दें कि स्पाइसजेट का ये खास ऑफर 30 सितंबर तक ही वैलिड है। यात्रियों को ये ऑफर काफी पसंद आ रहा है क्योंकि इससे टिकट का पूरा पैसा उन्हें स्टाइलकैश के तौर पर वापस मिल रहा है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें