सल्यूटो आरएक्स बाइक लॉन्च के बाद एक सप्ताह के अंदर यामाहा ने सिग्नस रे-जेडआर (ZR scooter) स्कूटर लॉन्च किया है। यामाहा रे-जेडआर स्कूटर की कीमत 52,000 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) ड्रम ब्रेक वर्जन के लिए तय की गई है, जबकि वैकल्पिक फ्रंट डिस्क ब्रेक वर्जन के लिए 2,500 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे। दोनों ट्रिम्स मई, 2016 के बाद से देश भर में डीलरशिप में उपलब्ध होंगे। इस स्कूटर को पहली बार फरवरी में 2016 ऑटो एक्सपो के दौरान शोकेस किया गया था।
विज्ञापन
यामाहा ने उतारा नया स्कूटर, माइलेज 66 किमी/लीटर
2 of 4
नए एक्सटीरियर डिजाइन के साथ यामाहा रे-जेडआर कंपनी के उस प्लेटफॉर्म पर आधारित है जिस पर कंपनी के अन्य स्कूटर मौजूद हैं, इसलिए यह भी 113सीसी एयर कूल्ड इंजन के साथ है। कारबोरेटर टाइप फ्यूल सिस्टम के साथ यह 7.2PS पावर और 8.1Nm टॉर्क जेनरेट करता है। यह यामाहा की 'ब्लू कोर' तकनीक पर आधारित है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 66 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है।
विज्ञापन
यामाहा ने उतारा नया स्कूटर, माइलेज 66 किमी/लीटर
3 of 4
स्कूटर के फ्रंट में टेलीस्कॉपिक फॉर्क और रियर में स्पिंग लोड हाइड्रोलिक शॉकर्स का इस्तेमाल किया गया है। स्कूटर की सीट के नीचे 21 लीटर का स्पेस दिया गया है। इसका वजन 103 किलोग्राम है जोकि अपने प्रतियोगियों की तुलना में सबसे कम है।
हाल ही में, यामाहा अपने रे स्कूटर को बंद कर चुका है जो भारतीय बाजार में कंपनी का पहला स्कूटर था। अभी कंपनी चार स्कूटर रे-जेड, अल्फा, फेसिनो और नए रे-आरजेड मौजूद हैं।