जुलाई के दूसरे सप्ताह में मोदी सरकार अपना पूर्णकालिक बजट पेश कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दूसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट को पेश करते वक्त आम जनता के लिए कई सारे क्षेत्रों में बदलाव कर सकती है। किसानों से लेकर कारोबारियों तक, सबको इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। मोदी सरकार छोटे कारोबारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। आइए जानते हैं छोटे कारोबारियों के लिए सरकार क्या कदम उठा सकती है।