फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेट के कर्मचारियों की गुहारः बचाओ हमारा भविष्य, वेतन के लिए मुंबई में प्रदर्शन

Fri, 12 Apr 2019 05:36 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : ANI
जेट एयरवेज के कर्मचारियों ने तीन महीने से सैलरी नहीं मिलने पर अब कंपनी प्रबंधन और बैंकों से गुहार लगाई है। वहीं कंपनी  ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन 15 अप्रैल तक बाधित रहेगा। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर के मुंबई हवाई अड्डे पर प्रदर्शन भी किया। इन कर्मचारियों की मांग थी कि इन्हें जल्द से जल्द सैलरी दी जाए, ताकि वो अपने परिवारिक जिम्मेदारियों और खर्चों को पूरा कर सकें। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : ANI

रोजाना हो रही है दिक्कत

जेट एयरवेज के कर्मचारियों ने कहा कि हमें तीन महीने से लगातार बिना वेतन के काम करना पड़ रहा है, ऐसे में दिनोंदिन मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कंपनी प्रबंधन केवल आश्वासन दे रहा है कि सैलरी मिल जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। कंपनी के पूरे देश में 16 हजार से अधिक कर्मचारी हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : ANI

रोजाना हो रही है दिक्कत

जेट एयरवेज के कर्मचारियों ने कहा कि हमें तीन महीने से लगातार बिना वेतन के काम करना पड़ रहा है, ऐसे में दिनोंदिन मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कंपनी प्रबंधन केवल आश्वासन दे रहा है कि सैलरी मिल जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। कंपनी के पूरे देश में 16 हजार से अधिक कर्मचारी हैं। 

4 of 6
- फोटो : amar ujala

नहीं कर रहे हैं विरोध

कर्मचारियों का कहना था कि वो कंपनी के खिलाफ किसी तरह विरोध नहीं कर रहे हैं, केवल अपनी सैलरी के बारे में पूछना चाहते हैं, कि आखिर वो कब तक मिलेगी। 
विज्ञापन

5 of 6

रोजाना हो रहा है 30 लाख डॉलर का नुकसान

जेट को फिलहाल रोजाना 30 लाख डॉलर का नुकसान हो रहा है। इसके साथ परिचालन से बाहर होने वाले विमानों की संख्या 79 पहुंच गयी है। शुक्रवार को जेट एयरवेज के केवल 14 विमान परिचालन में रह गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : social media

कंपनी ने बीएसई को दी सूचना

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को दी सूचना में एयरलाइन ने कहा कि पट्टा समझौते के तहत पट्टे की बकाया राशि का भुगतान नहीं करने के कारण 10 अन्य विमानों का परिचालन बंद करना पड़ा है। गोयल ने संकट में फंसी एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज में अपनी 26 फीसदी हिस्सेदारी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के पास गिरवी रखी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें