फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lauren Sanchez & Jeff Bezos: 450 करोड़ खर्च, 250 मेहमानों को शाही दावत; सुर्खियों में जेफ बेजोस की दूसरी शादी

Sat, 28 Jun 2025 07:56 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Jeff Bezos And Lauren Sanchez Wedding : दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने शुक्रवार को इटली में वेनिस के लैगून में एक द्वीप पर लॉरेन सांचेज के साथ शादी रचाई। शादी के बाद दोनों की पहली तस्वीर भी सामने आई। इसमें सांचेज लंबी सफेद पोशाक में दिखाई दे रही हैं। वहीं बेजोस काले कोट और टाई पहने नजर आए।
विज्ञापन
1 of 6
Jeff Bezos-Lauren Sanchez Wedding - फोटो : PTI
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस (61) की पत्रकार लॉरेन सांचेज (55) के साथ दूसरी शादी पूरी दुनिया में सुर्खियों में छाई हुई है। नहरों के शहर वेनिस में करीब 250 चुनिंदा मेहमानों की मौजूदगी में हुई इस शादी के लिए तीन दिन तक भव्य कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार को हुई। आज यानी शनिवार को समारोह का आखिरी दिन है। दावा किया जा रहा है कि इस शादी पर करीब 450 करोड़ रुपये का खर्च आया।
 
विज्ञापन

2 of 6
Jeff Bezos-Lauren Sanchez Wedding - फोटो : PTI
एक अनुमान के मुताबिक, शादी पर होने वाला यह खर्च आम तौर पर अमेरिकी शादियों में होने वाले खर्च की तुलना में 1000 गुना ज्यादा है। शादी में कारोबार, मनोरंजन और कला जगत की नामी हस्तियां जुटी हैं, जिनके स्वागत में शानदार इंतजाम किए गए थे। अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी इवांका अपने परिवार के साथ वेनिस पहुंची हैं। बिल गेट्स, ओपरा विनफ्रे, क्रिस जेनर और किम कार्दशियन जैसे लोग इस समारोह का हिस्सा हैं। बेजोस की शादी में भारत से सिर्फ नताशा पूनावाला ही पहुंची हैं, जो जानी-मानी बिजनेस वुमन और समाज सेवी हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Jeff Bezos-Lauren Sanchez Wedding - फोटो : PTI
जानेमाने कारोबारी बेजोस और सांचेज (पूर्व समाचार एंकर और मनोरंजन रिपोर्टर) ने किम और ख्लोए कार्दशियन, ओपरा विन्फ्रे और ऑरलैंडो ब्लूम सहित दिग्गज मेहमानों के साथ अपनी शादी का जश्न मनाया। 61 साल के टेक दिग्गज और 55 साल की सांचेज अमान होटल में ठहरे हुए हैं। यह ग्रैंड कैनाल पर स्थित एक आलीशान 16वीं सदी का महल है, जहां से रियाल्टो ब्रिज का नजारा साफ दिखाई देता है। मेहमान ग्रिट्टी पैलेस और सेंट रेजिस में ठहरे हुए हैं।

4 of 6
Jeff Bezos-Lauren Sanchez Wedding - फोटो : PTI
इतालवी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर को सैन जियोर्जियो मैगीगोर द्वीप पर एक ब्लैक-टाई समारोह में जोड़े ने एक-दूसरे से शादी की। ऐसा माना जाता है कि शादी द्वीप पर एक विशाल ओपन-एयर एम्फीथिएटर में हुई, जो वेनिस के प्रतिष्ठित सेंट मार्क स्क्वायर के सामने है। बताया जाता है कि उन्होंने उत्सव के दौरान पहनने के लिए 27 पोशाकें तैयार कराई थीं।
विज्ञापन

5 of 6
Jeff Bezos-Lauren Sanchez Wedding - फोटो : PTI
शादी में शिरकत करने वाले मेहमानों को कैमरामैंस अपने कैमरों में कैद किया। मेहमानों में जॉर्डन की रानी रानिया, फ्रांसीसी लग्जरी सामान कार्यकारी फ्रेंकोइस-हेनरी पिनॉल्ट, अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी टॉम ब्रैडी, अमेरिकी फैशन डिजाइनर स्पेंसर एंटल, गायक उशर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रम्प और उनके पति जेरेड कुशनर शामिल थे। किम और ख्लोए कार्दशियन भी इस शादी के साक्षी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jeff Bezos-Lauren Sanchez Wedding - फोटो : PTI
ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के संस्थापक और अरबपति कारोबारी जेफ बेजोस की जिंदगी का यह खास दिन विरोध में फंस रहा। दरअसल, जेफ बेजोस ने इटली के वेनिस में एक भव्य तरीके से शादी की, लेकिन वेनिस के सामाजिक संगठनों के लोग इसके विरोध में उतर आए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ये दुनिया में बढ़ रही असमानता का सबूत है। भव्य शादी के लिए शहर में रहने वाले लोगों की उपेक्षा की जा रही है। 

वेनिस के स्थानीय लोगों ने भी शादी का विरोध करते हुए कहा था कि पहले ही शहर में प्रशासन संबंधी कई समस्याएं हैं और शाही शादी के बाद इनमें और इजाफा हो जाएगा। स्थानीय लोग शहर में बहुत ज्यादा पर्यटन से भी नाराज हैं। हालांकि, ऐसे भी लोग हैं, जो जेफ बेजोस के वेनिस में शादी करने के फैसले से खुश हैं। इनमें वेनिस के मेयर लुइगी बर्गनारो भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें