1. बजट भाषण से पहले क्या-क्या होता है?
भारत में बजट पेश होने के दिन (1 फरवरी को)...
- 1 फरवरी की सुबह 8.40 के आसपास वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने आवास से निकलकर वित्त मंत्रालय पहुंचेंगी। वित्त मंत्री 9 बजे के करीब अपनी बजट टीम के साथ वित्त मंत्रालय के बाहर फोटो सेशन कराएंगी।
- इसके बाद वह राष्ट्रपति की मंजूरी लेने के लिए रवाना होंगी। वहां वे राष्ट्रपति के साथ मुलाकात के बाद वित्त मंत्री और राज्यमंत्री के साथ संसद भवन पहुंचेगी। यहां फिर से बजट के साथ सभी नेताओं का फोटो सेशन होगा। इसके बाद वे कैबिनेट की बैठक में शामिल होकर बजट की मंजूरी लेगी।
क्या रही है निर्मला सीतारमण के भाषणों की अवधि?
आमतौर पर वित्त मंत्रियों के भाषण की औसत अवधि अब तक 60 मिनट से 120 मिनट तक रही है। हालांकि, कुछ मौकों पर बजट भाषण की अवधि एक घंटे से कम और कई मौकों पर दो घंटे के पार भी पहुंची है।
- साल 2019 में, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2019-2020 के लिए अपना पहला बजट पेश किया था। उस भाषण के साथ, उन्होंने सबसे लंबे बजट संबोधन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह दो घंटे 17 मिनट तक बोली थीं।
- अगले साल, उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया जब उन्होंने वर्ष 2020-21 के लिए बजट पेश करते हुए दो घंटे 42 मिनट तक बात की। और वह पूरा भाषण भी नहीं था! स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण जब उन्हें अपना भाषण छोटा करना पड़ा, तो उनके पास दो पेज बचे थे।
- 2021-22 में उनका बजट भाषण 100 मिनट लंबा था। वहीं निर्मला सीतारमण ने साल 2022-23 के बजट में कुल डेढ़ घंटे ही बोली थीं।