फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास कीमत सूचकांक 2.8 फीसदी बढ़ा, जानिए व्यापार जगत की कुछ अहम खबरें

Thu, 01 Oct 2020 01:38 AM IST
योगेश साहू बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/मुंबई।
विज्ञापन
1 of 7
home loan - फोटो : Amar Ujala
अखिल भारतीय आवास कीमत सूचकांक (एचपीआई) चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 2.8 फीसदी बढ़ा है। 2019-20 की समान तिमाही में यह 3.4 फीसदी बढ़ी थी। आरबीआई के मुताबिक, ये आंकड़े 2020-21 में अप्रैल-जून अवधि के लिए तिमाही आवास कीमत सूचकांक लेनदेन पर आधारित हैं। 

जो 10 बड़े शहरों दिल्ली, चेन्नई, बंगलूरू, अहमदाबाद, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ और मुंबई में आवास पंजीकरण से प्राप्त हुए हैं। बंगलूरू में एचपीआई सालाना आधार पर 16.1 फीसदी बढ़ा है, जबकि दिल्ली में 6.7 फीसदी गिरावट आई है। उधर, तिमाही आधार पर एचपीआई अप्रैल-जून तिमाही में 1.2 फीसदी बढ़ा है। बंगलूरू, अहमदाबाद और लखनऊ में मकानों के दाम तिमाही आधार पर बढ़े हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
रुपये - फोटो : pixabay
अगस्त में राजकोषीय घाटा बजट लक्ष्य का 109 फीसदी
राजस्व में गिरावट और बेतहाशा खर्चों की वजह से अगस्त में राजकोषीय घाटा बजट लक्ष्य का 109.3 फीसदी पहुंच गया है। लेखा महानियंत्रक ने बुधवार को आंकड़े जारी कर बताया कि अप्रैल-अगस्त में ही चालू वित्तवर्ष का राजकोषीय घाटा 8,70,347 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

बजट में सरकार ने इसे पूरे साल के लिए 7.96 लाख करोड़ तक सीमित करने का लक्ष्य रखा था। अगस्त, 2019 में राजकोषीय घाटा बजट लक्ष्य का 78.7 फीसदी पहुंचा था। इस साल कोरोना महामारी की वजह से कर वसूली और राजस्व में बड़ी गिरावट आई है, जबकि आर्थिक मदद व पैकेज के रूप में सरकार को खर्च बढ़ाना पड़ा है।
विज्ञापन

3 of 7
रुपये - फोटो : pixabay
विनिवेश : बीपीसीएल में 16 नवंबर तक आवेदन 
सरकार ने भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड में हिस्सेदारी बेचने को बोली आवेदन की तिथि 16 नवंबर तक बढ़ाई है। यह चौथी बार है जब आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। केंद्रीय कैबिनेट ने पिछले साल नवंबर में 52.98 फीसदी हिस्सेदारी बेचने को मंजूरी दी थी। सरकार का लक्ष्य मार्च, 2021 तक इस विनिवेश को पूरा करना है।

4 of 7
Money - फोटो : PTI
10 करोड़ टर्नओवर पर ही मिलेगा टीसीएस : सीबीडीटी
सीबीडीटी ने कहा है कि विक्रेता 1 अक्तूबर से टीसीएस तभी ले सकेंगे, जब उनका बीते वित्तवर्ष में टर्नओवर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा होगा। इस बाबत वित्त कानून, 2020 में किए गए बदलावों को अक्तूबर से लागू किया जा रहा है। अगर खरीदार का सालाना बिल 50 लाख से ज्यादा है, तो उत्पाद विक्रेता 0.1 फीसदी टीसीएस वसूल कर सकेगा।
विज्ञापन

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सरकार ने प्राकृतिक गैस की कीमत 25 फीसदी घटाकर 1.79 डॉलर किया
सरकार ने बुधवार को प्राकृतिक गैस की कीमत 25 फीसदी घटाकर 1.79 डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमबीटीयू) तय किया है। आधिकारिक आदेश के मुताबिक, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस उत्पादक कंपनी ओएनजीसी और ऑयल इंडिया के नामांकन आधार पर उन्हें दिए गए क्षेत्रों से निकलने वाली प्राकृतिक गैस की कीमत 1 अक्तूबर, 2020 से शुरू होने वाली अगली छमाही के लिए अब 1.79 डॉलर प्रति एमबीटीयू होगी। साथ ही मुश्किल गहरे समुद्री क्षेत्रों से निकलने वाली गैस का दाम भी 5.61 डॉलर से घटाकर 4.06 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू कर दिया गया है।
विज्ञापन

6 of 7
आयात - फोटो : PTI
आयात घटने से चालू खाते में रिकॉर्ड 1.46 लाख करोड़ का रिजर्व
कोविड-19 से प्रभावित अप्रैल-जून तिमाही में व्यापारिक आयात घटने से देश के चालू खाते में रिकॉर्ड 1.46 लाख करोड़ रुपये का रिजर्व हो गया है। यह जीडीपी का 3.9 फीसदी है। आरबीआई ने बुधवार को बताया कि मार्च तिमाही में चालू खाते का रिजर्व 4.4 हजार करोड़ रुपये था, जबकि पिछले साल की पहली तिमाही में 1.10 लाख करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया गया था। रिजर्व बैंक के अनुसार, 2020-21 की पहली तिमाही में आयात में कमी से व्यापार घाटा गिरकर 75 हजार करोड़ पर आ गया। रेटिंग एजेेंसी इक्रा ने अनुमान जताया है कि इस साल भारत के चालू खाते में 2.15 लाख करोड़ रुपये का रिजर्व हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
औद्योगिक कामगार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
औद्योगिक कामगारों की खुदरा महंगाई गिरकर 5.63 फीसदी
औद्योगिक कामगारों के लिए अगस्त में खुदरा महंगाई गिरकर 5.63 फीसदी पर आ गया है। एक साल पहले की समान अवधि में यह 6.31 फीसदी थी। श्रम मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि सालाना आधार पर औद्योगिक कामगारों की खुदरा महंगाई घटी है, लेकिन जुलाई के मुकाबले इसमें 0.30 फीसदी तेजी आई है। इस दौरान खाद्य महंगाई दर 6.67 फीसदी रहही, जो एक महीने पहले 6.38 फीसदी और अगस्त, 2019 में 5.10 फीसदी थी। चावल, सरसों तेल, दूध, मिर्च, प्याज, बैगन, आलू, केला आदि खाद्य उत्पादों के महंगाई सूचकांक में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें