जीएसटी काउंसिल की 31वीं बैठक में में कुल 33 वस्तुओं के टैक्स स्लैब में कमी की गई है। मई 2019 में होने वाले आम चुनावों से पहले सरकार मध्यम वर्ग और किसानों को लुभाना चाहती है। ऐसे में शनिवार को जिन वस्तुओं के टैक्स स्लैब को घटाया गया है वो एक आम आदमी ही ज्यादातर प्रयोग करता है। हालांकि जीएसटी काउंसिल का अभी भी मानना है कि एसी और डिशवॉशर को उच्च मध्यम वर्ग के लोग ही खरीदते हैं, इसलिए इसको अभी 28 फीसदी के स्लैब में ही रखा गया है। जिन वस्तुओं पर टैक्स स्लैब में परिवर्तन किया गया है वो 1 जनवरी 2019 से लागू होगा।