फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rule Changes: यूपीआई से लेकर एलपीजी की कीमतों तक 1 मार्च से क्या-क्या बदलेगा? आम आदमी की जेब पर सीधा असर

Fri, 27 Feb 2026 05:35 PM IST
Riya Dubey बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

1 मार्च 2026 से कई ऐसे बदलाव लागू हो सकते हैं, जिनका असर सीधे आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। मोबाइल इस्तेमाल, बैंकिंग नियम, डिजिटल पेमेंट, गैस सिलेंडर की कीमत और ट्रेन यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं में अपडेट देखने को मिल सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं। 
विज्ञापन
1 of 8
1 मार्च से हो रहे बदलाव - फोटो : Amar Ujala

Rule Changes: हर महीने की तरह इस बार भी महीने की शुरुआत कुछ नए नियमों और अपडेट्स के साथ होने जा रही है, लेकिन 1 मार्च 2026 कई मायनों में खास माना जा रहा है। इस बार होने वाले बदलाव सिर्फ खर्च या कीमतों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि आपके मोबाइल इस्तेमाल, बैंकिंग सिस्टम और ट्रेन यात्रा जैसे रोजमर्रा के कामों पर भी सीधा असर डाल सकते हैं। अगर आप डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं, एलपीजी सिलेंडर लेते हैं या अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं, तो इन नए नियमों और अपडेट्स की जानकारी रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही आपकी सुविधा और बजट दोनों को प्रभावित कर सकती है।

विज्ञापन

2 of 8
व्हाट्सएप (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई जनरेटेड

मैसेजिंग एप्स को लेकर क्या हो रहे बदलाव?

सबसे ज्यादा चर्चा मैसेजिंग एप्स को लेकर हो रही है। नए सिम-बाइंडिंग नियमों के तहत व्हाट्सएप, टेलीग्राम और सिग्नल जैसे एप्स को एक्टिव सिम कार्ड से जोड़कर रखने की व्यवस्था सख्त की जा सकती है। ऐसे में अगर आपका सिम बंद है, निष्क्रिय है या फोन से निकाल दिया गया है, तो इन एप्स का इस्तेमाल सीमित या प्रभावित हो सकता है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य सिम स्वैप, फर्जी अकाउंट और डिजिटल फ्रॉड पर रोक लगाना बताया जा रहा है, जो हाल के वर्षों में तेजी से बढ़े हैं।
 
क्या है सिम-बाइंडिंग नियम?
नए नियम के तहत जिस मोबाइल नंबर से आपका व्हाट्सएप अकाउंट बना है, वही सिम कार्ड (SIM Card) आपके फोन में एक्टिव रहनी चाहिए। अगर वह सिम फोन से हटा दी जाती है या निष्क्रिय हो जाती है, तो एप उस डिवाइस पर काम करना बंद कर देगा।

अब तक यूजर्स 6 अंकों का ओटीपी डालकर लॉगिन कर लेते थे और बाद में सिम की मौजूदगी चेक नहीं होती थी। लेकिन नए नियम के बाद एप को समय-समय पर यह सुनिश्चित करना होगा कि नंबर सक्रिय है और उसी फोन में मौजूद है।
विज्ञापन

3 of 8
LPG Gas - फोटो : Adobe Stock

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों हो सकता है बदलाव

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बदलाव की संभावना है। हर महीने की तरह तेल कंपनियां 1 मार्च की सुबह नई दरों की घोषणा कर सकती हैं। अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमत, डॉलर के उतार-चढ़ाव और घरेलू लागत के आधार पर रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडर के दाम तय होंगे। खासकर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और छोटे कारोबारियों पर कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बदलाव का सीधा असर पड़ सकता है।

4 of 8
बैंक - फोटो : Freepik

बैंक खातों में मिनिमम बैलेंस को लेकर नए नियम

बैंकिंग से जुड़ा एक संभावित राहत भरा बदलाव भी सामने आ सकता है। कुछ सरकारी बैंक मिनिमम बैलेंस की गणना के तरीके में बदलाव कर सकते हैं। पहले किसी एक दिन बैलेंस कम होने पर पेनल्टी लग जाती थी, लेकिन अब एवरेज मंथली बैलेंस (AMB) के आधार पर शुल्क तय किया जा सकता है। यानी पूरे महीने का औसत बैलेंस महत्वपूर्ण होगा, जिससे ग्राहकों को पेनल्टी से बचने में आसानी हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 8
रेलवन एप - फोटो : एक्स

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी

रेल यात्रियों के लिए भी व्यवस्था में बदलाव संभव है। पुराने यूटीएस एप को चरणबद्ध तरीके से हटाकर ‘रेलवन’ जैसे नए एप पर जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और लोकल यात्रा से जुड़ी सुविधाएं शिफ्ट की जा सकती हैं। ऐसे में यात्रा से पहले नए एप को डाउनलोड और अपडेट रखना जरूरी हो सकता है, ताकि स्टेशन पर टिकट से जुड़ी परेशानी से बचा जा सके।
विज्ञापन

6 of 8
यूपीआई - फोटो : freepik

डिजिटल पेमेंट को लेकर सुरक्षा होगी और मजबूत

डिजिटल पेमेंट सिस्टम में सुरक्षा को और मजबूत करने की तैयारी भी की जा रही है। बड़े अमाउंट के ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त वेरिफिकेशन लागू किया जा सकता है। यानी केवल यूपीआई पिन के बजाय बायोमेट्रिक या अतिरिक्त ऑथेंटिकेशन की जरूरत पड़ सकती है। इसका मकसद ऑनलाइन फ्रॉड को कम करना और यूजर्स की सुरक्षा बढ़ाना है।
विज्ञापन

7 of 8
real estate - फोटो : Adobestock

किराये को लेकर बदल सकते हैं नियम

किराये के नियमों में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नए या रिन्यू होने वाले रेंट एग्रीमेंट के लिए डिजिटल रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य किया जा सकता है। साथ ही सिक्योरिटी डिपॉजिट को अधिकतम दो महीने के किराए तक सीमित करने और मकान मालिक के प्रवेश से पहले पूर्व सूचना जैसे प्रावधानों पर जोर दिया जा रहा है, ताकि किरायेदार और मकान मालिक के बीच विवाद कम हों।
विज्ञापन

8 of 8
नया नियम - फोटो : Adobestock
कुल मिलाकर 1 मार्च से लागू होने वाले ये संभावित बदलाव आपके डिजिटल उपयोग, बैंकिंग, यात्रा और घरेलू खर्चों पर असर डाल सकते हैं। इसलिए सिम को एक्टिव और केवाईसी अपडेट रखना, एलपीजी की नई कीमतें जांचना, बैंक खाते में औसत बैलेंस बनाए रखना, रेलवे के नए ऐप के लिए तैयार रहना और बड़े डिजिटल ट्रांजैक्शन में अतिरिक्त सुरक्षा प्रक्रियाओं के लिए सजग रहना समझदारी होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें