रसोई गैस
एक दिसंबर से रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में बदलाव हो जाएगा। इससे पहले लगातार तीन महीने तक रसोई गैस के दाम में इजाफा हुआ था इसलिए हो सकता है कि दिसंबर में फिर आम आदमी को झटका लगे।
नवंबर में इतना हुआ था गैस सिलिंडर का दाम
नवंबर में देश के प्रमुख महानगरों में बिना-सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर करीब 76.5 रुपये महंगा हुआ था। नवंबर में दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर का दाम 681.50 रुपये हो गया था। कोलकाता में इसका दाम 706 रुपये। वहीं मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर का दाम क्रमश: 651 और 696 रुपये हो गया था। वहीं, 19 किलोग्राम सिलिंडर की कीमत दिल्ली में 1204 रुपये हुआ था। कोलकाता में 1258 रुपये, मुंबई में 1151.50 रुपये और चेन्नई में इसका दाम 1319 रुपये हो गया था।