सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
बुनियादी उद्योगों की उत्पादन वृद्धि सुस्त
देश के आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की उत्पादन वृद्धि दिसंबर, 2024 में सुस्त पड़कर चार फीसदी रह गई। एक साल पहले की समान अवधि में इन उद्योगों का उत्पादन 5.1 फीसदी बढ़ा था। मासिक आधार पर भी बुनियादी उद्योगों की वृद्धि की रफ्तार सुस्त रही। नवंबर, 2024 में इन उद्योगों का उत्पादन 4.4 फीसदी रहा था।
शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, कोयला, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक और इस्पात की उत्पादन वृद्धि क्रमशः 5.3 फीसदी, 2.8 फीसदी, 1.7 फीसदी एवं 5.1 फीसदी रही। एक साल पहले की समान अवधि में कोयला की उत्पादन वृदि्ध 10.8 फीसदी, रिफाइनरी उत्पाद की 4.1 फीसदी, उर्वरक की 5.9 फीसदी और इस्पात की 8.3 फीसदी रही थी। हालांकि, दिसंबर में सीमेंट और बिजली क्षेत्र का उत्पादन क्रमश: चार फीसदी एवं 5.1 फीसदी बढ़ा है।
आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर अवधि में आठ बुनियादी क्षेत्रों कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली का उत्पादन 4.2 फीसदी की दर से बढ़ा है। बीते वित्त वर्ष की समान अवधि में इन क्षेत्रों का उत्पादन 8.3 फीसदी बढ़ा था। आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में 40.27 फीसदी हिस्सेदारी है।