(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
अमेरिकी बाजारों में भारतीय उत्पादों की घटेगी मांग, 15 लाख रोजगार पर संकट
वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और कई देशों में तनाव के बीच भारतीय उत्पादों पर 50 फीसदी का उच्च अमेरिकी टैरिफ बुधवार से लागू हो जाएगा। इससे अमेरिका को भारत से निर्यात किए जाने वाले करीब 48.2 अरब डॉलर के उत्पादों पर असर पड़ेगा। जिन क्षेत्रों पर इस टैरिफ का सबसे ज्यादा असर पड़ेगा, उनमें वस्त्र, परिधान, रत्न-आभूषण, झींगा, चमड़ा व जूते-चप्पल, पशु उत्पाद, रसायन और इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद शामिल हैं। हालांकि, दवा, ऊर्जा और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों को टैरिफ के दायरे से बाहर रखा गया है।