फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों के अलावा ऐसे करोड़ों रुपये कमाती हैं दीपिका पादुकोण, चौंका देगी कमाई

Sun, 05 Jan 2020 10:13 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आज यानी पांच जनवरी को दीपिका पादुकोण का जन्मदिन है। हाल ही में फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले और लोकप्रिय सितारों की लिस्ट में दीपिका का नाम शामिल किया गया था। इस लिस्ट में दीपिका का नाम 10वें स्थान पर है। फोर्ब्स के अनुसार, दीपिका की सालाना कमाई 48 करोड़ रुपये है।

बॉलीवुड एक्टर्स का करियर कई उतार-चढ़ाव से भरा होता है। जरूरी नहीं है कि फिल्मी सितारों की सभी फिल्में सुपरहिट हो। इसलिए तकरीबन हर बॉलीवुड एक्टर के साइड बिजनेस भी होते हैं। साइड बिजनेस के साथ ही वो कंपनियों में अपना पैसा निवेश भी करते हैं। साथ ही विज्ञापन, फोटोशूट करवाकर और सोशल मीडिया शेयरिंग के जरिए भी पैसे कमाते हैं। अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी निवेश कर रखा है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
विज्ञापन

2 of 4

एपिगेमिया में किया निवेश

साल 2019 में एपिगेमिया नाम से रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान बनाने वाली कंपनी 'ड्रम्स फूड इंटरनेशनल' ने बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ साझेदारी की घोषणा की थी। इस भागीदारी के तहत पादुकोण ने कंपनी में निवेश किया है। हालांकि, तब कंपनी ने यह नहीं बताया था कि अभिनेत्री ने कितना निवेश किया है। कंपनी ने कहा कि वह इस निवेश का इस्तेमाल अपने प्रोडक्ट्स के विस्तार और नए शहरों में कारोबार की शुरुआत करने में करेगी।

फिलहाल एपिगेमिया के प्रोडक्ट्स 10,000 से ज्यादा स्टोर्स में उपलब्ध हैं। एपिगेमिया ने कहा था कि आगामी दो सालों में 25 शहरों के 50,000 स्टोर्स में उनके प्रोडक्ट्स मिलेंगे। एपिगेमिया के प्रोडक्ट्स अमेजन, बिग बास्केट, दिल्ली एनसीआर, मुंबई और चेन्नई की रिटेल दुकानों पर उपलब्ध हैं। 

यह भी पढ़ें: सरकार की मदद से खोलें ये शानदार बिजनेस, हर साल होगी 50 लाख रुपये तक की कमाई!

विज्ञापन

3 of 4

इस कंपनी में भी किया निवेश

एपिगेमिया के अतिरिक्त हाल ही में दीपिका ने इलेक्ट्रिक टैक्सी स्टार्टअप ब्लू स्मार्ट में तीन मिलियन डॉलर का निवेश किया था, यानी उन्होंने इस स्टार्टअप में करीब 30 लाख डॉलर लगाए हैं। बता दें कि साल 2017 में दीपिका पादुकोण ने केए एंटरप्राइसेज की स्थापना भी की थी। 
विज्ञापन

4 of 4

ऐरोस्पेस में भी लगाए थे पैसे

इससे पहले दीपिका ने एक स्पेस टेक्नोलॉजी स्टार्टअप ऐरोस्पेस में भी पैसे निवेश किए थे। साथ ही दीपिका कई ब्रांड्स के विज्ञापन, फोटोशूट करवाकर और सोशल मीडिया शेयरिंग के जरिए भी पैसे कमाती हैं। दीपिका मिंत्रा, तनिष्क, टेटले ग्रीन टी और लॉरेल जैसे बड़े ब्रांड्स से भी जुड़ी हुई हैं । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें