फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड को मात देने के तैयारी में यह फिल्म इंडस्ट्री, एक दशक में बढ़ गई 10 गुना कमाई

Thu, 19 Jul 2018 11:55 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अगले दो सालों में हॉलीवुड को इस देश की फिल्म इंडस्ट्री मात देने की तैयारी में हैं। पिछले एक दशक में यह फिल्म इंडस्ट्री कमाई के मामले में करीब 10 गुना आगे निकल गई है। हम बात कर रहे हैं पड़ोसी देश चीन की, जो अमेरिका को जल्द ही मात देने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन

1973 में बनी थी पहली फिल्म

2 of 6
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के आंकड़ों के मुताबिक हॉलीवुड में सबसे पहले 1973 में 'ब्रूस ली' पहली चीनी फिल्म बनी थी, जो कि पूरे विश्व में काफी हिट हुई थी। उस दौरान इस फिल्म ने कमाई के नए रिकॉर्ड कायम किए थे। मार्शल आर्ट को इस फिल्म से काफी प्रसिद्धि मिली थी। 
विज्ञापन

ब्रूस ली की फिल्मों की लगी झड़ी

3 of 6
इसके बाद इस सीरिज में फिल्मों की झड़ी लग गई थी। दूसरी चीनी फिल्म काफी कम बजट की 'एंटर द ड्रैगन' बनी। वॉर्नर ब्रदर्स ने इसे बनाया था। इसके बाद तमाम चीनी सितारे, जैसे जैकी चैन, चौ यून फैट, जेंग जियी और जेट ली, इन सभी को हॉलीवुड ने अपनाया। 

अमेरिकी निर्माता अब बनाने लगेगे चीन में फिल्म

4 of 6
अब ट्रेंड बदल गया है। पहले चीनी फिल्में अमेरिका में बनती थी, लेकिन अब अमेरिकी फिल्म निर्माता चीन में जाकर के फिल्मों का निर्माण करने लगे हैं। माइकल डगलस की ताजा फिल्म 'एनिमल वर्ल्ड', चीन के चार्ट में टॉप पर है। 
 
विज्ञापन

धीरे-धीरे बन रहा है बड़ा बाजार

5 of 6
चीन के बॉक्स ऑफिस में पिछले एक दशक में दस गुना का इजाफा हुआ है। पिछले वर्ष यह 8.6 अरब डॉलर (59,000 करोड़) का था। अब यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा फिल्म बाजार बनता जा रहा है। इतना ही नहीं 2020 में यह अमेरिका से भी आगे निकल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है अब तक सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म

6 of 6
'वुल्फ वॉरियर 2' चीन की अब तक की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। 'डिटेक्टिव चाइना टाउन 2' चीन में अब तक की तीसरी सबसे बड़ी हिट है, जिसमें माइकल पिट हैं। चीन के बॉक्स ऑफिस पर अभी भी अमेरिकी हिस्सेदारी 50 फीसदी की है। यहां फिल्म बनाने पर अधिकतम खर्च 411 करोड़ रुपये आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें