सोने-चांदी के बाजार में बुधवार को मुनाफावसूली का असर दिखा। इससे दोनो धातुओं की कीमतें ऑल टाइम हाई से फिसल गईं। वहीं, ट्रंप के टैरिफ के चलते भारत का अमेरिका को निर्यात लगातार तीसरे महीने घट गया है। त्योहारी सीजन और जीएसटी सुधार से देश में सोने के जेवरों की मांग बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
शेयर बाजार में आईटी, बैकिंग और ऑटो सेक्टर में दिखी खरीदारी
शेयर बाजार में उत्साहित निवेशकों ने आईटी, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में मजबूत खरीदारी की। इससे सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर बंद हुए। दूसरी ओर, खनन उद्योग को निम्नस्तरीय लौह अयस्क पर प्रस्तावित निर्यात शुल्क से बड़ा झटका लगने की आशंका है। इसके अलावा, अमेरिका-भारत के बीच व्यापार वार्ता में आशावाद की लहर है और एसबीआई व बंधन बैंक ने यस बैंक में अपनी हिस्सेदारी जापानी बैंक एसएमबीसी को बेच दी है। कारोबार जगत से जुड़ी सभी अहम खबरें पढ़ें बिजनेस राउंड अप में।