फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2023: बजट बनाने वाले ये छह चेहरे, जिन पर वित्त मंत्री को है भरोसा

Mon, 30 Jan 2023 07:14 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 7
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। - फोटो : फाइल फोटो
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को 2023-24 का बजट पेश करेंगी। यह 2024 में आम चुनाव से पहले का उनका पूर्ण बजट होगा। 2022 वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत के लिए बेहतर साल रहा है। हालांकि, 2023 में वैश्विक मंदी की आशंका जताई जा रही है ऐसे में यह आम बजट काफी महत्वपूर्ण होगा। आज हम बजट बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले 6 ऐसे चेहरों के बारे में जानेंगे, जिन पर वित्त मंत्री को पूरा भरोसा है। 
विज्ञापन

वी अनंत नागेश्वरन, सीईए

2 of 7
वी अनंत नागेश्वरन। - फोटो : ANI
वी अनंत नागेश्वरन वित्त मंत्रालय के मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) हैं। सीतारमण के सबसे भरोसेमंद सलाहकार हैं। वित्त मंत्री को बजट भाषण के लिए जरूरी इनपुट देने की जिम्मेदारी होगी। आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए नागेश्वरन की आर्थिक सर्वे बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। 
विज्ञापन

टीवी सोमनाथन, वित्त सचिव

3 of 7
टीवी सोमनाथन - फोटो : सोशल मीडिया
वित्त मंत्रालय के सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। व्यय विभाग के प्रमुख हैं। अर्थशास्त्र में पीएचडी सोमनाथन तमिलनाडु कैडर के 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। उन्होंने अप्रैल, 2015 से अगस्त, 2017 तक प्रधानमंत्री कार्यालय में काम किया।

विवेक जोशी, सचिव, वित्तीय सेवा विभाग

4 of 7
विवेक जोशी। - फोटो : amarujala.com
1989 बैच के हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी जोशी जेनेवा विश्वविद्यालय से पीएचडी हैं। वित्तीय सेवा विभाग की जिम्मेदारी संभालने से पहले जनगणना आयुक्त रह चुके हैं। दो सरकारी बैंकों व एक साधारण बीमा कंपनी के निजीकरण की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधे पर है।
विज्ञापन

संजय मल्होत्रा, सचिव राजस्व विभाग

5 of 7
संजय मल्होत्रा। - फोटो : amarujala.com
वित्त मंत्रालय के जूनियर अधिकारी हैं। राजस्थान कैडर के 1990 बैच के आईएएस हैं। राजस्व विभाग से पहले वह वित्तीय सेवा विभाग के प्रमुख रह चुके हैं। राजस्व सचिव के रूप में उनका लक्ष्य कर बढ़ाना है। वित्त मंत्री के बजट भाषण के 'बी' हिस्से को तैयार करने में भी मदद करेंगे।
विज्ञापन

अजय सेठ, आर्थिक मामलों के सचिव

6 of 7
अजय सेठ। - फोटो : amarujala.com
कर्नाटक कैडर के 1987 बैच के आईएएस हैं। अप्रैल, 2021 में आर्थिक मामलों के सचिव बनने से पहले वह बंगलूरू मेट्रो के एमडी रह चुके हैं। देश में पहले सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड की शुरुआत करने वाले सेठ जी-20 के वित्त विभाग के भी प्रमुख हैं। वित्त मंत्री का संसद में पढ़ा जाने वाला बजट भाषण सेठ ही तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुहिनकांत पांडे, सचिव, दीपम

7 of 7
दीपम के सचिव तुहिनकांत पांडे। - फोटो : सोशल मीडिया
दीपम के सचिव तुहिनकांत पांडे की एअर इंडिया और नीलांचल इस्पात के निजीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। देश के सबसे बड़े एलआईसी के आईपीओ को सफल बनाने में इनका बड़ा हाथ था। अगले वित्त वर्ष में पांडे का फोकस शिपिंग कॉरपोरेशन, कंटेनर कॉरपोरेशन, भारत अर्थ मूवर्स और एनएमडीसी के निजीकरण पर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें