फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 रुपये में मिल रही है 2.5 किलो की 'आमों की मलिका', आम टूटने से पहले ही शुरू हुई बुकिंग

Mon, 20 May 2019 01:01 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गर्मी के मौसम में हर किसी को आम का बेसब्री से इंतजार होता है। पोषक तत्वों से भरपूर आम एक ऐसा फल है जो ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। आम में विटामिन ए, कॉपर, आयरन और पोटैशियम जैसे तत्वों की खान है। आम को 'फलों का राजा' भी कहा जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि एक ऐसा आम है जिसे 'आमों की मलिका' कहा जाता है और उसका दाम 500 रुपये है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हम बात कर रहे हैं मशहूर 'नूरजहां' की, जो अफगानिस्तानी मूल की मानी जाने वाली आम प्रजाति है। बता दें कि ये आम सिर्फ मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में ही पाए जाते हैं। आइए जानते हैं कि 500 रुपये के इस आम की खासियत क्या है। 
विज्ञापन

3 of 5
इस आम की सबसे खास बात ये है कि इसकी गुठली का वजन ही 150 से 200 ग्राम के बीच होता है। इतना ही नहीं, ये आम एक फुट तक लंबे होते हैं। बतादें कि इस आम की बुकिंग तभी हो जाती है जब ये ठीक से पके भी नहीं होते। इन्हीं खासियत की वजह से इसका दाम 500 रुपये तक पहुंच जाता है। अगली स्लाइड में जानते हैं कि इस आम का वजन कितना है। 

4 of 5
इस एक आम का वजन 2.5 किलोग्राम के आस-पास होता है। हालांकि पहले के जमाने में इसका वजन 3.5 से 3.75 किलोग्राम के बीच होता था। आम का वजन प्राकृतिक कारणों के चलते कम हुआ है। बारिश में देरी, अल्पवर्षा और अतिवर्षा इसका मुख्य कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'नूरजहां' की फसल पिछले साल इल्लियों के भीषण प्रकोप के चलते बर्बाद हो गई थी लेकिन आम की इस दुर्लभ किस्म के मुरीदों के लिए अच्छी खबर है कि मौजूदा मौसम में इसके पेड़ों पर फलों की बहार आ गई है। आम के उत्पादन के मामले में भारत दुनिया का सरताज है. दुनियाभर में आम की करीब 1400 किस्में पाई जाती हैं, इनमें से 1 हजार किस्में भारत में पैदा होती हैं.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें