फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुआ पूरा अंबानी परिवार, देखें तस्वीरें

Mon, 22 Jan 2024 05:35 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
राम मंदिर में जुटा पूरा अंबानी परिवार। - फोटो : amarujala.com
अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

2 of 10
मुकेश अंबानी-नीता अंबानी - फोटो : Social Media
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी और उनकी धर्मपत्नी नीता अंबानी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान भाव-विभोर दिखे।
विज्ञापन

3 of 10
आकाश व श्लोका अंबानी। - फोटो : Social Media
अयोध्या के श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता अंबानी भी मौजूद रहे।

4 of 10
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल। - फोटो : Social Media
श्री राम मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुकेश अंबानी की पुत्री ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल भी शामिल हुए।
विज्ञापन

5 of 10
अनंत अंबानी। - फोटो : Social Media
श्री राम मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रिलायंस के मुखिया मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी भी अध्योध्या पहुंचे।
विज्ञापन

6 of 10
अनिल अंबानी - फोटो : Social Media
अयोध्या के श्री राम मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुकेश अंबानी के छोटे भाई और रिलायंस धीरूभाईअंबानी समूह के प्रमुख अनिल अंबानी भी शामिल हुए।
विज्ञापन

7 of 10
मुकेश और नीता अंबानी। - फोटो : Social Media
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचे मुकेश और नीता अंबानी ने कहा कि इस मौके पर राम मंदिर में मौजूद रहना हमारा सौभाग्य है। अंबानी परिवार के अलावा श्री राम मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बिड़ला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला, वेदांता समूह के अनिल अग्रवाल, भारती एयरटेल के सुनील मित्तल और रेमंड समूह के मुखिया अनिल सिंघानिया भी शामिल हुए।

8 of 10
अंबानी परिवार। - फोटो : Social Media
अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान अंबानी परिवार के साथ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी नजर आए। इस दौरान मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट भी नजर आईं। श्री राम मंदिर के दर्शन के बाद सभी ने ग्रुप फोटो भी खिंचवाई।

9 of 10
आयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान मुकेश अंबानी और नीता अंबानी। - फोटो : Social Media
आयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान मुकेश अंबानी और नीता अंबानी काफी हर्षित दिखे। दंपती ने इस पल को अविस्मरणीय बताया।
विज्ञापन

10 of 10
मुकेश और नीता अंबानी। - फोटो : Social Media
श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान दर्शक दीर्घा में मौजूद मुकेश अंबानी और नीता अंबानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें