फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट 2017: ऐसे 5 अहम तथ्य, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे

Fri, 27 Jan 2017 10:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
देश का आम बजट इस बार एक फरवरी को पेश होगा। आइये जानते हैं बजट से जुड़े कुछ अहम पहलू, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे...
 
विज्ञापन

इस फ्रेंच शब्द से बना बजट शब्द

2 of 7
बजट शब्द फ्रेंच के "Bougette" शब्द से लिया गया है, जिसका फ्रेंच में मतलब होता है "लेदर का बैग"। भारतीय संविधान के अनुछेद 112 के अनुसार, आम बजट में अगले वित्त वर्ष  के लिए केन्द्र सरकार की ओर से खर्च में लाई जाने वाली या प्रस्तावित राश‌ि का लिखित ब्यौरा होता है।
विज्ञापन

पहली बार इस विदेशी नागरिक ने पेश किया था बजट 

3 of 7
जेम्स विलसन
भारत में पहली बार बजट ईस्ट इंडिया कंपनी की ओर से 7 अप्रैल 1860 को लाया गया। भारतीय परिषद के वित्त सदस्य जेम्स विलसन ने पहली बार भारतीय वॉयस राय को बजट पेश करने की सलाह दी थी। बाद में उन्होंने 'The Economist' जैसी मशहूर पत्रिका और 'Standard Chartered Bank' की स्थापना  की थी।

आजाद भारत का बजट इन्होने किया था पेश

4 of 7
आर के चेट्टी
आजाद भारत के पहले वित्त मंत्री आर के शानमुखम चेट्टी थे, जिन्होंने 26 नवंबर 1947 को पहला बजट पेश किया। यह बजट 15 अगस्त, 1947 से 31 मार्च, 1948 तक साढे़ सात महीने के लिए ही पेश किया गया था। भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद नया बजट पेश करना जरूरी था।
विज्ञापन

हलवा सेरेमनी से शुरू होती है बजट डॉक्यूमेंट्स की छपाई

5 of 7
अरुण जेटली - फोटो : ANI
बजट डॉक्यूमेंट्स की छपाई शुरू होने से पहले वित्त मंत्रालय में हलवा सेरेमनी होती है। इस सेरेमनी में  वित्त मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होते हैं। हलवा एक मीठी डिश है, जो कढ़ाई में बनाई जाती है। इसे उन सब को परोसा जाता जो बजट बनाने की प्रक्रिया में सम्मिलित होते हैं।
विज्ञापन

टॉप सीक्रेट रहती है बजट छपने की प्रकिया

6 of 7
- फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
बजट दस्तावेज कुछ चुने हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तैयार किये जाता हैं। जिन कंप्यूटर पर बजट दस्तावेज तैयार किये जाते हैं, उनको लगातार मॉनिटर किया जाता है और वह नेटवर्क से डिलिंक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन हफ्तों के लिए बाहरी दुनिया से नहीं रहता कोई संपर्क

7 of 7
budget halwa
बजट बनाने वाला सारा स्टाफ (करीब 100 अधिकारी) दो से तीन हफ्तों के लिए नार्थ ब्लॉक के बेसमेंट में ही रहता है। इस बीच इनका बाहरी दुनिया संपर्क कटा रहता है। इन्हें सिर्फ एक फोन दिया जाता है जिस पर केवल कॉल रीसिव हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें