फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Billionaires Index: मार्क जुकरबर्ग और मुकेश अंबानी को पीछे कर गौतम अडानी बने दुनिया के 10वें सबसे अमीर शख्स

Tue, 08 Feb 2022 04:05 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
मार्क जुकरबर्ग और मुकेश अंबानी को पीछे कर गौतम अडानी बने दुनिया के 10वें सबसे अमीर शख्स - फोटो : Social media, Istock
फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा के शेयरों में एक जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। इस गिराटव के बाद फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग को काफी बड़ा झटका लगा है। महज कुछ दिनों के अंतराल में उनकी टोटल नेट वर्थ 31 अरब डॉलर से ज्यादा कम हो गई है। इस कारण बिलियनेयर इंडेक्स में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। ऐसे में भारत के गौतम अडानी और मुकेश अंबानी ने मार्क जुकरबर्ग को बिलियनेयर इंडेक्स में पीछे कर दिया है। बीते कुछ दिनों में गौतम अडानी की टोटल नेट वर्थ में इजाफा देखने को मिला है। इस कारण उनका नाम दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में शामिल हो चुका है। वहीं मुकेश अंबानी 11वें पायदान पर अभी भी बरकरार हैं। बिलियनेयर इंडेक्स में मार्क जुकरबर्ग कई पायदान नीचे गिरकर अब 13वें नंबर पर आ चुके हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 4
मार्क जुकरबर्ग को पीछे कर गौतम अडानी बने दुनिया के 10वें सबसे अमीर शख्स - फोटो : Social media, Istock
मौजूदा वक्त में गौतम अडानी 88.5 बिलियन डॉलर की नेट वर्थ के साथ 10वें पायदान पर बरकरार हैं। वहीं मुकेश अंबानी के पास मौजूदा वक्त में 87.9 बिलियन डॉलर की नेट वर्थ है। बात अगर मार्क जुकरबर्ग की करें, तो एक बड़ा घाटा होने के बाद उनकी कुल नेट वर्थ नीचे गिरकर 85 बिलियन डॉलर पर आ गई है। 
विज्ञापन

3 of 4
मार्क जुकरबर्ग को पीछे कर गौतम अडानी बने दुनिया के 10वें सबसे अमीर शख्स - फोटो : Adani Group
गौतम अडानी की नेट वर्थ बीते कुछ दिनों में काफी बढ़ी है। ऐसे में उन्होंने नेट वर्थ के मामले में मुकेश अंबानी को भी पीछे कर दिया है। वहीं मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 500 मिलियन डॉलर की गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन

4 of 4
मार्क जुकरबर्ग को पीछे कर गौतम अडानी बने दुनिया के 10वें सबसे अमीर शख्स - फोटो : Instagram/elonmusk
बात अगर दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की करें, तो एलन मस्क इस समय कुल 235 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ शीर्ष पर मौजूद हैं। दूसरे पायदान पर जेफ बेजोस हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 183 बिलियन डॉलर है। Bernard Arnault कुल 168 बिलियन डॉलर की नेट वर्थ के साथ तीसरे पायदान पर हैं। चौथे नंबर पर बिल गेट्स हैं, उनकी टोटल नेट वर्थ 129 बिलियन डॉलर है। वहीं पांचवें पायदान पर Larry Page हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें