रिलायंस जियो का वेलकम ऑफर कुछ ही दिनों अर्थात 31 दिसंबर 2016 को खत्म होने वाला है। रिलायंस जियों ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है। कंपनी आपके लिए 5 नए धमाकेदार ऑफर लेकर आने वाली है। कंपनी ने कॉल और डेटा क्षेत्र में कंपनियों को टक्कर देने के बाद दूसरे दूसरे मार्केट्स को भी टार्गेट करने की तैयारी पूरी कर ली है।
जानें कौन सी हैं जियो के ये 5 ऑफर्स
रिलायंस जियो DTH
कॉल और डेटा के बाद जियो जल्द ही DTH (डायरेक्ट टू होम ) सर्विसेज भी लाने की तैयारी में है। कंपनी सूत्रों ने बताया कि ये सेवा आपके टीवी देखने के खर्चे को बेहद कम कर देगी और स्मार्ट टीवी इस्तेमाल करने वालों को कई बेहतरीन ऑप्शन मुहैया कराएगी।
विज्ञापन
रिलायंस जियो Voice Over Wi-Fi
2 of 5
रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी
रिलायंस जियो की बाकि सर्विसेज से अलग है ये सेवा। इस सेवा के जरिये यूजर्स देश के बाहर यात्रा करते वक्त भी वाई-फाई का यूज कर सकेंगे।
विज्ञापन
Jio GigaFiber सेवा
3 of 5
Jio
अब रिलायंस की तैयारी घरों में एंटर करने की है। Jio यह काम फाइबर टु द होम (FTTH) सेवा के जरिए शुरू करेगी। रिलायंस जियो जल्दी ही अपने इंटरनेट एक्सपेंशन प्लान के तहत GigaFiber सर्विस लॉंच करने वाली है। अभी तक Google और कुछ चुनिन्दा कंपनियां ही इस तरह की सेवा मुहैया कराती हैं। इस सर्विस की टेस्टिंग चेन्नई में हो रही है। रिलायंस का दावा है की GigaFiber के जरिए यूजर्स को 1 Gbps की स्पीड मिलेगी। साथ ही इस सर्विस में सिर्फ 500 रुपये से प्लान्स शुरू होंगे।
रिलायंस जियो Car Connect OBD
4 of 5
Jio App
रिलायंस जियो जल्द ही आपकी कार को सुपर कार में बदलने वाला है। जियो इंटरनेट बेस्ड Car Connect Onboard Diagnostics सेवा पर काम कर रही है। इसके जरिए जियो ही फ्यूल स्टेटस, ऑयल और वॉटर स्टेटस संबंधी जानकारी को मॉनिटर करेगा। इससे आपको अपनी गाड़ी से रिलेटेड सभी जरूरी सूचनाएं आपके स्मार्टफोन के स्क्रीन पर मुहैया हो जाएंगी।
आपके मन में सवाल उठ सकता है कि जब Paytm और Freecharge जैसी सेवाएं पहले मौजूद हैं तो ऐसे में Jio मनी में नया क्या होगा? आपको बता दें कि Jio ने कहा था कि Jio मनी लाने का मुख्य मकसद दैनिक जरूरतों का कैशलेस सॉल्यूशन उपलब्ध कराना है। शॉपिंग मॉल, कैब सर्विस, मेट्रो टिकट आदि का भुगतान Jio मनी एक क्लिक से करेगी। अभी इसकी सेवा कुछ क्षेत्रों में ही सीमित है। आने वाले महीनों में यह जल्द ही अपना विस्तार करेगी।