फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें हिंसा से बेहाल कश्मीर में कैसे चौपट हो रहा पर्यटन कारोबार

Tue, 13 Sep 2016 01:12 PM IST
शिशिर चौरसिया/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
झील पर तैनात जवान
कश्मीर की हसीन वादियों में पिछले दो महीने से भड़की हिंसा और विरोध प्रदर्शन के बीच वहां का पर्यटन कारोबार पूरी तरह से चौपट हो गया है। स्थिति यहां तक बिगड़ गई है कि पर्यटन उद्योग में काम करने वाले लोग रोजगार की तलाश में घाटी से पलायन करने लगे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

हिंसा से बेहाल कश्मीर में कैसे चौपट हो रहा पर्यटन कारोबार

2 of 9
ट‌ूर‌िस्‍ट के बगैर ‌नांव
जम्मू कश्मीर के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक वहां पर्यटकों की आवक एकदम से थम गई है। उनका कहना है कि राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में करीब 30 फीसदी की हिस्सेदारी रखने वाले पर्यटन क्षेत्र में अब कुशल कामगारों का भी संकट हो जाएगा क्योंकि लोग वहां से पलायन करने लगे हैं। ऐसा आखिर क्यों न हो, क्योंकि  पिछले कई टूरिस्ट सीजन में यहां काम ठीक से चल नहीं रहा है।
विज्ञापन

हिंसा से बेहाल कश्मीर में कैसे चौपट हो रहा पर्यटन कारोबार

3 of 9
हाउसबोट
ज्ञात हो कि पिछले साल कश्मीर का सबसे पीक सीजन 2014 में आयी बाढ़ की वजह से प्रभावित हो गया था। इस साल वहां के कारोबारी उम्मीद लगाकर बैठे थे लेकिन श्रीनगर में चल रही हिंसा की घटनाओं की वजह से अप्रैल, मई और जून का भी टूरिस्ट सीजन यूं ही निकल गया। इसके बाद अगस्त, सितंबर और अक्टूबर का मौसम भी बिना पर्यटकों के निकल रहा है।

हिंसा से बेहाल कश्मीर में कैसे चौपट हो रहा पर्यटन कारोबार

4 of 9
ख्‍ााली कमरा
इस मौसम में वहां सेब की तुड़ाई होती है जबकि वादी में फूल भी खिलने का यही मौसम है जिसे पर्यटक बड़े चाव से देखते हैं। हाउसबोट ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलाम रसूल शिया ने बताया कि इस साल गर्मी के मौसम में शिकारे की रिकार्डतोड़ बुकिंग हुई थी लेकिन अधिकतर बुकिंग कैंसिल हो गई। अभी तो और बुरे हालात हैं क्योंकि शत-प्रतिशत बुकिंग रद्द हो रही है।
विज्ञापन

हिंसा से बेहाल कश्मीर में कैसे चौपट हो रहा पर्यटन कारोबार

5 of 9
गुलमर्ग
उनके मुताबिक भूले-भटके एक-आध पर्यटक जो यहां आते हैं, वह श्रीनगर के दो चार जगह घूम कर ही वापस लौट जाते हैं। जब वे गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग आदि घूमने की बात करते हैं तो उन्हें घुमाने से मना कर दिया जाता है। कौन जाने, कहां उनके साथ कोई हादसा हो जाए। 
विज्ञापन

हिंसा से बेहाल कश्मीर में कैसे चौपट हो रहा पर्यटन कारोबार

6 of 9
Tulip Garden
अम्बे वर्ल्ड ट्रेवल्स के प्रबंध निदेशक अनिल कलसी का कहना है कि लोग कश्मीर की वादी सुकून के लिए घूमने जाते हैं। जब वहां बलवा हो रहा हो तो कौन वहां घूमना चाहेगा।
विज्ञापन

हिंसा से बेहाल कश्मीर में कैसे चौपट हो रहा पर्यटन कारोबार

7 of 9
Boatman waitng for tourists
अच्छी बात यह है कि एयर इंडिया और जेट एयरवेज जैसी कंपनियों ने वहां के टिकटों के रद्द कराने पर प्रभार से छूट दी है। इससे पर्यटकों को नुकसान नहीं हो रहा है।

हिंसा से बेहाल कश्मीर में कैसे चौपट हो रहा पर्यटन कारोबार

8 of 9
Vegetable market on Boat
कश्मीर में करीब 70 होटलों में बुकिंग देने वाले होटल एग्रीगेटर ओयो के चीफ ग्रोथ आफिसर कविक्रूत का कहना है कि उनके यहां जो भी बुकिंग कैंसिल हो रही है, उस पर कैंसिलेशन चार्ज नहीं काटा जा रहा है।
विज्ञापन

हिंसा से बेहाल कश्मीर में कैसे चौपट हो रहा पर्यटन कारोबार

9 of 9
पहाड़
उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि आगामी सर्दियों के मौसम में, जबकि वहां का मौसम और खुशगवार हो जाएगा, तब वह पर्यटकों का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें