फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jio 4G के नए प्लान में भी लोचा होगा, ये नहीं सोचा होगा

Wed, 22 Feb 2017 04:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मुकेश अंबानी - फोटो : file photo
रिलायंस जियो के मालिक मुकेश अंबानी ने भले ही मौजूदा जियो यूजर्स को बड़ी खुशखबरी दी हो, लेकिन इसमें एक लोचा भी है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
​सबसे खास बात ये है कि  मुकेश अंबानी ने  99 रुपये में प्राइम मेंबरशिप की सदस्‍यता देने की बात कही है, जिसमें यूजर्स को 303 रुपये प्रति महीने में अनलिमिटेड कॉलिंग और 1 जीबी डेटा डेली मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए एक से 31 मार्च तक जियो यूजर्स को रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
विज्ञापन

3 of 6
Reliance Jio
जियो प्राइम प्लान में शामिल होने वाले ग्राहकों की वन टाइम फीस 99 रुपये देनी होगी। इसके बाद 303 रुपये हर माह देने होंगे जिसमें वॉइस, विडियो कॉलिंग, 4जी इंटरनेट समेत जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन जैसी सभी सेवाएं 31 मार्च 2018 तक मुफ्त रहेंगी।

4 of 6
इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि 99 रुपये की यह मेंबरशिप मौजूदा 10 करोड़ जियो ग्राहक ही ले पाएंगे, यानि की जियो की इस योजना का असली फायदा केवल उन्ही यूजर्स को मिलेगा, जोकि 31 मार्च तक जियो के यूजर्स हैं।
विज्ञापन

5 of 6
jio
गौर करने लायक बात ये भी है कि मुकेश अंबानी ने अपने संबोधन में ये जिक्र नहीं किया कि मार्च 17 के बाद नए यूजर्स के लिए जियो कोई नया प्लान लेकर आएगा या नहीं। मार्च 17 के बाद बनने वाले नए यूजर्स के लिए डाटा और कॉलिंग के लिए क्या-क्या प्लान रहेंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Reliance Jio
​हालांकि मुकेश अंबानी ने ये जरूर घोषणा की कि अगले 12 महीने में डाटा प्लान और सस्ते होंगे। पूरे देश में रोमिंग फ्री रहेगी। इसके अलावा जियो से अन्‍य नंबर पर कॉलिंग फ्री रहेगी। इसके साथ साथ 31 मार्च के बाद भी डॉमेस्टिक नंबर पर मुफ्त कॉल्स करने की सहूलियत जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें