भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और विमानन कंपनी विस्तारा ने मंगलवार को साझेदारी में एक प्रीमियम क्रेडिट कार्ड पेश किया। इसके जरिए उपयोगकर्ता मुफ्त टिकट रद्द करने, लाउंज सेवा और अतिरिक्त फ्लाइर प्वाइंट जैसी सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन
2 of 5
मिलेंगे अनेक फायदे
इस संदर्भ में विस्तार ने एक बयान में कहा कि कई लाभ और सुविधाओं के साथ ‘क्लब विस्तारा एसबीआई’ कार्ड के दो संस्करण पेश किए गए हैं। इसमें मुफ्त टिकट रद्द करने के साथ क्लब विस्तारा सिल्वर/बेस श्रेणी की सदस्यता और यात्रा की श्रेणी को अपग्रेड करने के लिए वाउचर जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा, यात्रा बीमा सुरक्षा, लाउंज के लिए वाउचर और आकर्षक रिवॉर्ड भी मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 5
करना होगा 1,499 रुपये का भुगतान
बता दें कि क्लब विस्तारा एसबीआई कार्ड प्राइम के लिए ग्राहकों को एक साल के लिए 2,999 रुपये के साथ जीएसटी का भुगतान करना होगा। वहीं क्लब विस्तारा एसबीआई कार्ड के लिए 1,499 रुपये के साथ जीएसटी का भुगतान करना होगा।
कार्ड से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
4 of 5
कोलंबो के लिए विस्तारा ने शुरू की सीधी फ्लाइट
बता दें कि सोमवार को ही विस्तारा एयरलाइंस ने श्रीलंका के लिए एक सीधी फ्लाइट भी शुरू की थी। ये नई फ्लाइट मुंबई से श्रीलंका की राजधानी कोलंबो तक चलाई जाएगी।
खास बात ये है कि लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत विस्तारा एयरलाइंस ने 19 नवंबर तक रिटर्न टिकट मात्र 16549 रुपये में दिया है।
फ्लाइट के शिड्यूल की बात करें, तो यह सुबह 11 बजे रवाना होगी और दोपहर करीब 1.25 बजे कोलंबो पहुंचेगी और कोलंबो से ये फ्लाइट दोपहर 2.25 बजे चलेगी और शाम पांच बजे मुंबई पहुंचेगी।