फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस गलती से हुआ 'कोरोना वायरस' तो मिलेंगे 3.39 लाख रुपये, दो हफ्तों के भीतर डॉक्टर बचाएंगे जान

Sat, 14 Mar 2020 11:31 AM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
corona virus - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस के कहर का इस समय पूरी दुनिया सामना कर रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक इस वायरस से दुनियाभर में 5,000 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1.32 लाख लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। इसके अलावा Johns Hopkins विश्वविद्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 68,000 मरीजों को इस बीमारी से बाहर निकाला जा चुका है। ऐसे में जहां दुनियाभर में इसका खौफ फैला है वहीं, एक जगह ऐसी भी है, जहां अगर किसी को कोरोना वायरस होता है तो उसे 3.39 लाख रुपये मिलेंगे। इसके अलावा वैज्ञानिकों की एक बड़ी टीम उसकी जान की हिफाजत भी करेगी। ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि यह कौन सी जगह है? तो चलिए आज आपको बताते हैं कि वो कौन सी जगह है जहां कोरोना वायरस के खिलाफ सबसे बड़ी लड़ाई लड़ी जा रही है।
विज्ञापन

2 of 6
corona virus - फोटो : © Nicolas Asfouri, AFP

क्या है मामला?

कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक और डॉक्टर दिन रात मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में एक कंपनी है जो इसे जड़ से खत्म करने के लिए वैक्सीन बना रही है। इसके लिए कंपनी वालंटियर्स की भर्ती कर रही है। अगर इस दौरान कोई भी वालंटियर इस वायरस से संक्रमित होता है तो उसे 3.39 लाख रुपये मिलेंगे। इसके अलावा डॉक्टर्स उसे दो हफ्तों के भीतर ठीक कर देंगे।
विज्ञापन

3 of 6
corona virus - फोटो : REUTERS/Panumas Sanguanwong

24 वालंटियर्स की होगी भर्ती

इस वायरस को खत्म करने के लिए लंदन में Queen Mary BioEnterprises Innovation Centre नाम की कंपनी वैक्सीन बना रही है। इसके लिए कंपनी 24 लोगों की भर्ती करेगी।

मिलेंगे 3.39 लाख रुपये 

कंपनी अपनी बनाई हुई वैक्सीन को इन वालंटियर्स पर टेस्ट करेगी। इस दौरान अगर कोई भी वालंटियर कोरोना से संक्रमित होता है तो उसे 4,588 डॉलर (भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 3.39 लाख रुपये) दिए जाएंगे। इसके अलावा यह भी ध्यान रखा जाएगा कि वालंटियर की जान पर किसी भी तरह का खतरा न आए।

4 of 6
कोरोनावायरस - फोटो : pixabay

कैसे चुने जाएंगे वालंटियर?

  • आवेदन करने वाले लोगों को कई राउंड टेस्ट पास करने होंगे।
  • चुने गए वालंटियर्स को प्रयोगशाला (लैब) में भेजा जाएगा। 
  • कमजोर किए गए कोरोना वायरस को वालंटियर्स के शरीर में इंजेक्ट किया जाएगा। 
  • इसके बाद दो हफ्तों तक वालंटियर्स की निगरानी होगी।
विज्ञापन

5 of 6
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

रहेगी कड़ी नजर

कोरोना वायरस को इंजेक्ट करने के बाद,
  • वालंटियर्स को कई चीजों का परहेज करना होगा। 
  • वैज्ञानिकों के दिए गए डाइट का पालन करना होगा।
  • सभी वालंटियर्स अलग-अलग रखे जाएंगे। 
  • व्यायाम और दौड़ पर रहेगी मनाही।
  • वैज्ञानिकों और डाक्टर्स की निगरानी में रहेंगे वालंटियर्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोरोना वायरस के संदिग्ध - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षित रहेंगे वालंटियर्स 

  • इस पूरे प्रक्रिया में किसी भी वालंटियर की जान नहीं जाएगी। 
  • वालंटियर्स को सांस लेने या दूसरे छोड़ी-बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें