फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI ग्राहक सावधान, नहीं किया ये काम, तो 10 दिन बाद बंद हो जाएंगे पुराने डेबिट कार्ड

Sun, 22 Dec 2019 09:57 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
31 दिसंबर के बाद देश में कई एटीएम कम डेबिट कार्ड बंद हो जाएंगे। ऐसे में ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस संदर्भ में देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने खाताधारकों के लिए अलर्ट भी जारी किया था। ऐसे में कार्ड को बदलवाने के लिए ग्राहक तुरंत बैंक में संपर्क करें क्योंकि एक जनवरी 2020 से उनके कार्ड से लेन-देन पूरी तरह से बंद हो जाएगा।  

विज्ञापन

2 of 5

यह कार्ड होंगे बंद

एसबीआई ने कहा है कि वो फिलहाल चल रहे अपने मैगनेटिक स्ट्राइप डेबिट कार्ड का प्रयोग बंद करने जा रहा है। एक जनवरी 2020 से केवल ईएमवी चिप और पिन वाले कार्ड ही प्रयोग किए जा सकेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक के आदेश से ऐसा करना जरूरी है। आदेश के अनुसार, भारत में चल रहे सभी बैंको को मैगनेटिक स्ट्राइप वाले डेबिट का प्रयोग इस साल के अंत तक पूरी तरह से बंद कर देना है। 
विज्ञापन

3 of 5

इसलिए उठाया जा रहा है कदम

फ्रॉड से बचने के लिए बैंकों को आरबीआई से ऐसा करने का निर्देश पहले ही मिल चुका है। ज्यादातर नए ग्राहकों को ईएमवी चिप वाला डेबिट कार्ड ही दिया जा रहा है। जिन ग्राहकों के पास मैगनेटिक स्ट्राइप वाला डेबिट कार्ड है, उससे ग्राहक 31 दिसंबर के बाद पैसा नहीं निकाल पाएंगे। 

4 of 5

इस तरह से बदल सकते हैं कार्ड

एसबीआई ने अपने ग्राहकों से कहा है कि पुराना कार्ड बदलने पर किसी तरह का कोई चार्ज नहीं लगेगा। ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग, योनो एप या फिर अपनी शाखा पर जाकर कार्ड को बदलवा सकते हैं। अगर ग्राहक से किसी तरह का कोई चार्ज लगता है तो वो उसका रिफंड पाने के लिए भी आवेदन कर सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5

पता होना चाहिए अपडेटेड

हालांकि ईएमवी कार्ड को अप्लाई करने से पहले ग्राहकों का वर्तमान पता अपडेटेड होना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि नया कार्ड ग्राहक के रजिस्टर्ड पते पर ही भेजा जाएगा। अगर पता गलत हुआ तो फिर ग्राहक को कार्ड नहीं मिलेगा और वो वापस बैंक के पास चला जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें