भारतीय स्टेट बैंक ( SBI ) ने दिवाली से पहले अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है, जिसके तहत ग्राहक कांटैक्टलेस पेमेंट कर सकते हैं। एसबीआई ने मोबाइल से पेमेंट करने वाली नई सुविधा ‘SBI Card Pay’ शुरू कर दी है। इसके तहत बैंक ग्राहक प्वाइंट ऑफ सेल्स (पीओएस) मशीनों पर कार्ड को छुए बिना मोबाइल फोन के जरिये भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए पिन की भी जरूरत नहीं होगी। आइए जानते हैं इस सुविधा के बारे में।