भारत में लगातार बढ़ रही बैंक धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए बैंक आए दिन सावधानी बरतने के लिए आग्रह करते रहते हैं। अब देश के दूसरे सबसे बड़े निजी बैंक आईसीआईसीआई बैंक ( ICICI Bank ) ने ग्राहकों को चेतावनी दी है। अगर आपने बैंक की यह बात नहीं मानी तो आपके बैंक खाते से सारे पैसे गायब हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
विज्ञापन
2 of 4
आईसीआईसीआई बैंक ने ट्वीट कर ग्राहकों को सतर्क किया है। बैंक ने कहा है कि पैसे प्राप्त करने के लिए ग्राहकों से कभी पिन नहीं मांगा जाता है। इसलिए अगर कोई पैसे रिसीव करने के लिए पिन मांग रहा है, तो आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसे में आपका खाता खाली हो सकता है। आगे जानते हैं इससे कैसे बचा जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 4
अगर आपके पास भी कोई ऐसा मैसेज आता है, जिसमें लिखा है कि पैसे प्राप्त करने के लिए पिन डालें, तो समझ जाइए ये फ्रॉड है। इसलिए ऐसी रिक्वेस्ट को आपको रद्द कर देना चाहिए। रद्द करने से आका खाता सुरक्षित हो जाएगा।
आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2018-19 में 71,500 करोड़ रुपये का बैंकिंग फ्रॉड हुआ है और बैंक फ्रॉड के 6,800 मामले सामने आए हैं। इससे पहले 2017-18 में बैंक फ्रॉड के 5,916 मामले सामने आए थे और 41,167 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी हुआ था।