फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेटीएम लॉन्च करने जा रहा है अपना डेबिट कार्ड, आपको मिलेंगी ये सुविधाएं

Wed, 08 May 2019 04:44 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ग्राहकों को ज्यादा सेवाएं मुहैया कराने के लिए पेटीएम (Paytm) बहुत जल्द एक नई सेवा का शुरुआत करने जा रहा है। ग्लोबल पेमेंट कंपनी वीजा (Visa) ने अपने नेटवर्क में पेटीएम पेमेंट्स बैंक को शामिल किया है। अब पेटीएम बहुत जल्द अपने डेबिट कार्ड जारी कर सकता है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
फिलहाल कंपनी अपने साथ खाता खोलने वाले ग्राहकों को डिजिटल डेबिट कार्ड उपलब्ध कराती थी। लेकिन अब ग्राहकों को फिजिकल रूप में भी डेबिट कार्ड मिल जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
पेटीएम
इस संदर्भ में भारत और दक्षिण एशिया में वीजा ग्रुप के कंट्री मैनेजर ने कहा कि, ‘पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने औपचारिक तौर पर एक मेंबर के रूप में वीजा नेटवर्क को ज्वाइन किया है, इससे जल्द ही पेटीएम भारतीय बाजार में वीजा कार्ड्स इश्यू कर सकेगा।'
विज्ञापन

4 of 4
वर्तमान में भारत में करीब 30 करोड़ लोग पेटीएम का इस्तेमाल करते हैं। अब वीजा ने अपने नेटवर्क में पेटीएम पेमेंट बैंक को शामिल कर लिया है। बता दें कि पेटीएम ई-कॉमर्स की सेवाएं प्रदान करती है। इसमें मोबाइल वॉलेट, बिजली बिल और रेवेन्यू कलेक्शन का काम प्रमुख है। वर्ष 2010 में स्थापित पेटीएम का कुल टर्नओवर वर्तमान में करीब 20 हजार करोड़ रुपये है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें