फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी खबर: एक गलती से खाली हो सकता है आपका बैंक खाता, इस बात का रखें ध्यान

Tue, 07 May 2019 12:44 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारत में पिछले एक साल से बैकिंग धोखाधड़ी की घटनाएं काफी बढ़ी हैं और इसका कारण है कि लोग इंटरनेट बैकिंग या यूपीआई पेमेंट में सावधानी नहीं बरत रहे हैं। अब बैंकिंग धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए सरकारी बैंक से प्राइवेट हुए आईडीबीआई बैंक ने अपने ग्राहकों को सावधान करते हुए अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

2 of 5
आईडीबीआई बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए चेतावनी जारी की है और कहा है कि नए तरीके से चोर आपके खाते से पैसे गायब कर सकते हैं। आईडीबीआई बैंक ने कहा है कि ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग करते वक्त कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि जालसाज आपकी छोटी सी भूल का फायदा उठाकर लोगों के बैंक खातों को खाली कर देते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बैंक ने ट्वीट कर ग्राहकों को अलर्ट जारी किया है। आईडीबीआई बैंक ने कहा है कि, 'गूगल, फेसबुक, याहू या फिर ट्विटर पर आईडीबीआई बैंक, एटीएम या फिर कस्टमर सपोर्ट नंबर लिखकर कभी भी सर्च नहीं करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके साथ फ्रॉड हो सकता है। 
 

 

4 of 5
बैंक ने ग्राहकों को कहा है कि वो उसकी वेबसाइट https://www.idbi.com पर लॉगिन करके जानकारी प्राप्त करें। इसके साथ ही बैंक ने अपने नंबर्स की लिस्ट भी जारी की है, वो है - 1800-209-4324, 1800-200-1947, 1800-22-1070। ग्राहक अपनी दिक्कतों का सामना करने के लिए इन नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसके अतिरिक्त 1800-22-6999 पर फोन कर ग्राहक आईडीबीआई बैंक का डेबिट कार्ड ब्लॉक कर सकते हैं। वहीं विदेश में रहने वाले ग्राहक 2267719100 पर फोन कर अपनी द्क्कतों का समाधान खोज सकते हैं। बता दें कि भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने हाल ही में आईडीबीआई बैंक में नियंत्रक हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था। अब आईडीबीआई बैंक में एलआईसी का मालिकाना हक है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें