फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक, अनुवांशिक रोगियों को भी मिलेगा बीमा कवर, इरडा ने दिया आदेश

Sat, 18 May 2019 03:08 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Pixabay
अब मनोरोगी और अनुवांशिक बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों को भी स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा। बीमा नियामक प्राधिकरण (इरडा) ने कंपनियों को आदेश दिया है। इरडा ने कहा है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5

यह बीमारियां होगी कवर

इरडा ने स्वास्थ्य बीमा कंपनियों से कहा है कि वो किसी भी व्यक्ति को कवर देने से मना नहीं कर सकती है, फिर चाहे वो बीमारी कैसी भी हो। आदेश के तहत कंपनियां अब मानसिक समस्याओं, आनुवांशिक बीमारियों, मस्तिष्क और मनोवैज्ञानिक विकारों के लिए भी बीमा की सुविधा देंगी।

इसके अलावा जिन बच्चों को डाउन सिंड्रोम, सेरेब्रल पालसी, ऑटिज्म, कम सुनाई देना, डिस्लेक्सिया, स्पीच, बोलचाल में समस्या है वो भी अब स्वास्थ्य बीमा का लाभ ले सकेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5

इन दवाओं को भी नहीं रखा जाएगा बाहर

इरडा का कहना है कि डॉक्टर द्वारा जो दवाएं मरीजों को लिखी जाएंगी, वो भी दायरे में आएंगी। इनमें उत्तेजक या डिप्रेशन की दवाएं भी शामिल हैं। यौवन और मेनोपॉज संबंधी विकार, आयु और व्यवहारिक संबंधी विकारों को भी पॉलिसी से बाहर नहीं रखा जा सकता। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला

जीवन रक्षक, एडवेंचर स्पोर्ट्स

जो लोग जीवन रक्षक प्रणाली पर होंगे या फिर एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसे कि बंजी जंपिंग, रिवर रॉफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, एफ1 रेसिंग, जलीकट्टू, कामबला, पैरासेलिंग, स्कूबा डाइविंग, ट्रेकिंग, माउंटेनियरिंग आदि के लिए भी स्वास्थ्य बीमा ले सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : self

बीड़ी-सिगरेट पीने वालों को भी मिलेगा कवर

इरडा ने कहा है कि जो लोग लगातार आठ साल से स्वास्थ्य बीमा करा रहे हैं और उनके बारे में पता चलता है कि वो स्मोकर्स हैं, तो भी उनको बीमा का लाभ दिया जाएगा। कंपनियां अब ऐसे व्यक्ति को भी बीमा देने से मना नहीं कर सकेंगी अगर उसने उपचार बीच में ही छोड़ दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें