आईसीआईसीआई बैंक ने अपने एटीएम से कार्डलेस कैश विदड्रॉल सुविधा शुरू करने की घोषणा की। यह सेवा ग्राहकों को केवल 'iMobile' पर एक अनुरोध देकर बैंक के 15,000 से अधिक एटीएम से नकदी निकालने में सक्षम बनाती है। आइए जानते हैं इस सुविधा के तहत आप कितने पैसों की निकासी कर सकेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
कार्डलेस कैश विदड्रॉल सेवा का उपयोग स्व-निकासी के लिए किया जा सकता है, जब ग्राहक डेबिट कार्ड ले जाने की इच्छा नहीं रखते हैं। दैनिक लेनदेन की सीमा के साथ-साथ लेनदेन की सीमा 20,000 रुपये पर सेट की गई है। आगे जानते हैं कार्डलेस कैश विदड्रॉल का तरीका।
विज्ञापन
3 of 4
यह है तरीका कार्डलेस कैश निकालने का
सबसे पहले आपको आईमोबाइल एप पर सेवाओं का चयन करना होगाI अब आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में नकद निकासी में प्रवेश करें।
यहां राशि दर्ज करें, खाता संख्या चुनें, चार अंकों का अस्थायी पिन बनाएं और सबमिट करें।
अब आपको एक संदर्भ ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त होगा।
किसी भी आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर जाएं और वहां कार्डलेस कैश विथड्रॉल में जाकर मोबाइल नंबर, ओटीपी नंबर, अस्थायी पिन और राशि डालें।
अगली स्लाइड में जानते हैं इस सुविधा से आपको क्या लाभ मिलेंगे।