फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अप्रैल से बदल जाएंगे इन बैंकों के नाम, कहीं आपका बैंक भी तो नहीं है शामिल?

Wed, 11 Mar 2020 11:17 AM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Canara Bank - फोटो : Social Media
अगर कोई आपसे कहे कि आपके बैंक का नाम बदलने जा रहा है, तो क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे? अगर आपका जवाब नहीं है, तो आपको यह खबर पूरी पढ़नी चाहिए। दरअसल अगले महीने यानी कि 1 अप्रैल 2020 से देश भर के कई बैंकों के नाम बदलने जा रहे हैं। ऐसे में कहीं इन बैंकों में आपका बैंक भी शामिल तो नहीं है? इसे जानने के लिए आपको अगली स्लाइड्स पर जाना होगा। डालते हैं एक नजर,
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला

बैंकों के विलय की पिछले साल हुई थी घोषणा

भारत सरकार की तरफ से पिछले साल यानी कि अगस्त 2019 में घोषणा की गई थी कि चार बड़े बैंक बनाने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों का विलय किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 7
syndicate bank

27 से 12 हो गए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक

बैंकों के वियल को लेकर पिछले साल किए गए फैसले के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की संख्या 27 से घटकर 12 पर आ गयी थी। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2017 में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की संख्या 27 थी।

4 of 7
ओरिएंटल बैंक - फोटो : PTI

इन बैंकों का विलय

  • पिछले साल किए गए केंद्र सरकार के फैसले में इन सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के वियल का प्रस्ताव है,
  • यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स का विलय पंजाब नेशनल बैंक में, 
  • सिंडिकेट बैंक का विलय केनरा बैंक में, 
  • इलाहाबाद बैंक का विलय इंडियन बैंक में,
  • आंध्र बैंक और कॉरपोरेशन बैंक का विलय यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में,
विज्ञापन

5 of 7
कार्पोरेशन बैंक

बैंक का हुआ विलय

केंद्र सरकार के फैसले के बाद पिछले साल ही देना बैंक और विजया बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय कर दिया गया था।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर

1 अप्रैल 2020 से होगा बैंकों का विलय 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि चार बड़े बैंकों में सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों का विलय का काम जारी है। वित्तमंत्री ने बताया कि बैंकों का विलय एक अप्रैल 2020 से प्रभाव में आ जायेगा, जिसके लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विलय प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वित्तमंत्री ने यह भी बताया है कि केंद्र सरकार संबंधित बैंकों के साथ लगातार संपर्क में है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इसमें कोई नियामकीय मुद्दा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या कहा?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पत्रकारों ने बात करते हुए कहा, ‘‘बैंक विलय का काम पटरी पर है और संबंधित बैंकों के निदेशक मंडल पहले ही निर्णय कर चुके हैं।'' वित्तमंत्री ने आगे कहा, ‘‘विलय का मकसद देश में वैश्विक आकार के बड़े बैंक बनाना है।''
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें