फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL के एक मैच से वायरल हुई थी राणा कपूर की बेटी, मिलने लगे थे मैरिज प्रपोजल

Mon, 09 Mar 2020 07:03 PM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Rana Kapoor Daughter Rakhi Kapoor - फोटो : Social Media
यस बैंक (Yes Bank) के संस्थापक राणा कपूर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। 5000 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में राणा को 11 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेजा गया है। इन सब के बीच राणा कपूर की पत्नी और बेटी पर भी ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है। ईडी अधिकारियों ने राणा कपूर की बेटी रोशनी कपूर को मुंबई हवाईअड्डे पर तब रोका, जब वह ब्रिटिश एयरवेज के विमान से लंदन जा रहीं थी। इस बीच राण कपूर की एक और बेटी का नाम काफी सुर्खियों में है। ये कोई और नहीं बल्कि राखी कपूर हैं। पांच साल पहले IPL के फाइनल से सुर्खियों में आईं राखी कपूर एक बार फिर से चर्चा में हैं, लेकिन क्यों? ये हम आपको आगे कि स्लाइड्स में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Rakhi Kapoor - फोटो : Social Media

पांच साल पहले IPL के फाइनल में आई नजर 

2015 में पहली बार राखी कपूर सुर्खियों में आईं थी। ये मौका था IPL के फाइनल मैच का। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा था, जहां मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कड़ा मुकाबला था। इस फाइनल मैच में ही राखी कपूर की तस्वीर काफी वायरल हुई थी, जिसे सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया गया था।
विज्ञापन

3 of 6
Rakhi Kapoor - फोटो : Social Media

काफी समय बाद सामने आई पहचान

IPL फाइनल में सामने आईं राखी कपूर की तस्वीर वायरल तो होने लगी थी, लेकिन उस समय किसी को पता नहीं था कि तस्वीर में दिखाई दे रही लड़की है कौन? हालांकि, बाद में लोगों को पता चलने लगा कि तस्वीर में दिखने वाली लड़की कोई और नहीं बल्कि, राखी कपूर हैं।

4 of 6
Rakhi Kapoor - फोटो : Social Media

शिक्षा और जिम्मेदारी

राखी कपूर टंडन ने पेंसिलवेनिया की व्हार्टन स्कूल ऑफ यूनिवर्सिटी से MBA किया है। उस दौरान राखी को लेकर जो रिपोर्ट्स सामने आई थी, उसके मुताबिक उन्होंने MBA के बाद यूनाइटेड स्टेट्स में बतौर इन्वेस्टमेंट बैंकर काम किया। राखी RAAS कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जिक्युटिव ऑफिसर (CEO) हैं। इसके बाद RAAS Capitals के तहत उन्होंने दो नए वेंचर शुरू किए।
विज्ञापन

5 of 6
Rakhi Kapoor - फोटो : Social Media

पति के साथ करनी पड़ी थी फोटो शेयर

IPL फाइनल से सुर्खियों में आई राखी कपूर को कई शादी के प्रस्ताव मिले, जिसके बाद उन्हें बताना पड़ा कि उनकी शादी हो चुकी है। इसके लिए उन्होंने अपने पति अल्केश टंडन के साथ एक फोटो शेयर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Yes Bank founder Rana Kapoor Family - फोटो : Rana Kapoor Twitter

मनी लॉन्ड्रिंग का गहराया शक

करीब पांच साल बाद अब राखी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। प्रवर्तन निदेशालय मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राखी के साथ उनकी बहनों और मां पर नजर रख रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें