हवाई यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी। अब आप 99 रुपये के बेस फेयर पर टिकट बुक कर सकेंगे। इसके साथ ही 444 रुपये में विदेश यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकेंगे। इसके लिए टिकट की बुकिंग आज रात 9.30 बजे से लेकर के 19 नवंबर तक हो सकेगी।
विज्ञापन
2 of 5
मई 2018 से जनवरी 2019 के लिए बुक होगी टिकट
मलेशियन एयरलाइंस कंपनी एयर एशिया द्वारा जारी किए गए इस ऑफर के मुताबिक यात्री मई 2018 से लेकर के जनवरी 2019 तक टिकट बुक कर सकेंगे। इन टिकट में यात्रियों को बेस फेयर के अलावा एयरपोर्ट फीस, टैक्स, सरचार्ज और फ्यूल का पैसा अलग से देना होगा।
विज्ञापन
3 of 5
अगले साल की छुट्टियों को कर सकते हैं प्लान
एयर एशिया इंडिया के एमडी और सीईओ अमर अबरोल ने कहा कि 99 रुपये के बेस फेयर से यात्री अगले साल की छुट्टियों की अभी से प्लानिंग कर सकते हैं। यह एक प्रमोशनल ऑफर है, जिसका ग्राहक फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा कोलकाता से जोहोर बाहरू के लिए ट्रिप प्लान करने वालों को जीरो बेस फेयर पर सीट बुक करने का मौका मिलेगा।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
मोबाइल ऐप के जरिए कर सकते हैं बुकिंग
एयर एशिया ने कहा है कि इन टिकटों को केवल कंपनी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए बुक कराया जा सकता है। यात्री बंगलूरू, कोच्चि, हैदराबाद, रांची, भुवनेश्वर, जयपुर के लिए टिकट बुक कर सकते हैं।
बाली के लिए मुंबई व कोलकाता से, बैंकॉक के लिए जयपुर, कोलकाता, कोच्चि, चेन्नई और बंगलूरू से टिकट बुक कर सकते हैं। एयर एशिया के विदेश में मौजूद नेटवर्क पर यात्रा करने के लिए भी टिकट बुक किए जा सकेंगे।
मिलेगा 1000 रुपये का डिस्काउंट
एयर एशिया ने मोबाइल वॉलेट कंपनी मोबिक्विक के साथ टाईअप किया है, जिसके द्वारा एक हजार रुपये का डिस्काउंट फ्लाइट बुकिंग करने पर मिलेगा। इसके साथ ही ट्रीबो होटल में बुकिंग करने पर 25 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा।