Zara Hatke: पृथ्वी पर कछुआ सबसे अधिक समय तक जीवित रहने वाले जीवों में शामिल है। इसकी कुछ प्रजातियां करीब 150 साल से भी ऊपर जीवन जीती हैं। आज हम कछुओं की लंबी उम्र के पीछे के राज को बताएंगे। इसके साथ ही हम कछुओं के उस बायोलॉजिकल प्रोसेस का भी पता लगाएंगे, जिसके चलते यह इतनी ज्यादा उम्र तक जीवन जीते हैं। अब तक सबसे अधिक उम्र तक जीवन जीने वाले कछुआ का नाम अलडाबरा टोरटॉयज है।
यह करीब 256 साल तक जिंदा रहा। अलडाबरा टोरटॉयज आकार में काफी बड़ा था। उस दौरान यह कछुआ सेशेल्स आइलैंड में रहा करता था। अलडाबरा टॉरटॉयज पर उस दौरान कई रिसर्च हुए, जिसके बाद कछुओं की लंबी उम्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सामने आईं। लंबे समय तक जिंदा रहने के अलावा भी कछुओं के अंदर कई विशेषताएं होती हैं, जो उन्हें काफी खास बनाती हैं।