Ajab-Gajab: दुनिया में घूमने वाले लोगों की चाहत होती है कि वह धरती की हर जगह पर जाएं। लोग खूबसूरत समुद्री तट, पहाड़ों पर, भूतिहा जगह और रहस्यमयी जगहों पर भी जाना चाहते हैं। दुनियाभर में कई खूबसूरत जगहे हैं, जहां पर हर साल हजारों लोग घूमने के लिए जाते हैं। लेकिन हम आपको आज कुछ ऐसी जगहों के बारे बताते हैं, जहां पर पर्यटकों के जाने पर रोक है। इनमें एक स्थान भारत में भी है। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में...
स्वालबार्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट
नॉर्वेजियन आर्कटिक के पर्माफ्रॉस्ट में स्वालबार्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट स्थित है। यहां पर भविष्य में दुनिया में होने वाली विनाशकारी घटनाओं की आशंकाओं को देखते हुए पौधों के बीजों को संरक्षित करने का एक वैश्विक भंडार है। इसका उद्देश्य जैव विविधता की रक्षा करना है। इस जगह पर आम लोगों के जाने की अनुमति नहीं है।