फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zara Hatke: यहां पर लड़की के शादी से मना करने पर लड़के को देते हैं कद्दू, जानिए क्या है अजीबोगरीब मान्यता

Wed, 02 Apr 2025 07:22 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Zara Hatke: यूक्रेन में जब कोई लड़का किसी लड़की के घर शादी के लिए रिश्ता लेकर जाता है, तो उससे माता-पिता को भी रिश्ते के लिए राजी करे। लड़के के साथ परिवार के दो लोगों को लेकर जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
यहां पर लड़की के शादी से मना करने पर लड़के को देते हैं कद्दू - फोटो : Adobe Stock
Zara Hatke: दुनिया के सभी देशों की अपनी मान्यताएं और रीति-रिवाज हैं। कई देशों में इस आधुनिक दौर में भी लोग सालों से चली आ रही परंपराओं का पालन करते हैं। हर देश में शादी एक संस्कार मानी जाती है। हालांकि, शादी के तरीके और इससे जुड़े रीति-रिवाज काफी अलग होते हैं। कहीं शादी के समय पिता लड़की के सिर पर थूककर आशीर्वाद देता है, तो कहीं शादी के लिए लड़के मार खाते हैं। लेकिन यूक्रेन में शादी को लेकर एक अजीबोगरीब पंरपरा है। यहां पर लड़कीवाले लड़के को कद्दू देते हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन में कद्दू का शादी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि  यूक्रेन में लड़कों को कद्दू से काफी डर लगता है। इसकी वजह शादी से जुड़ी एक अजीबोगरीब मान्यता है। आइए जानते हैं कि आखिर यह कैसी मान्यता है, जिसके कारण यूक्रेन में मर्द कद्दू से डरते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
यहां पर लड़की के शादी से मना करने पर लड़के को देते हैं कद्दू - फोटो : Adobe Stock
रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन में जब कोई लड़का किसी लड़की के घर शादी के लिए रिश्ता लेकर जाता है, तो उसे माता-पिता को भी रिश्ते के लिए राजी करना होता है। लड़के को अपेन साथ परिवार के दो लोगों को लेकर जाना होता है। हालांकि, शादी का अंतिम फैसला लड़की ही करती है। अगर वो शादी के लिए मानती है, तो वो लड़के के हाथ में रिबन बांधती है, लेकिन वो इंकार कर देती है, तो लड़के को कद्दू दिया जाता है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
यहां पर लड़की के शादी से मना करने पर लड़के को देते हैं कद्दू - फोटो : Adobe Stock
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वी यूरोप में लंबे समय से कद्दू का मतलब शादी से इनकार मानना है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पहले लड़के रात के समय ही लड़की को प्रपोज करने के लिए जाते थे। अगर उन्हें कद्दू लेकर आना होता तो कोई उन्हें देख न ले। आखिर अब सवाल है कि कद्दू ही क्यों दिया जाता है? 

Mossad: मोसाद ने पाकिस्तान के इस्लामिक परमाणु बम की ऐसे खोली थी पोल, पूरी कहानी जानकर नहीं होगा यकीन  


 

4 of 5
यहां पर लड़की के शादी से मना करने पर लड़के को देते हैं कद्दू - फोटो : Adobe Stock
कद्दू देने की वजह

मान्यता की शुरुआत को लेकर कोई जानकारी नहीं है, लेकिन लोगों का अंदाजा है कि इसके पीछे कई वजहे हैं। पहला यह कि लड़के को खाली हाथ न लौटाने की जगह उसे कद्दू देते हैं। 

Earthquake: क्या भारत में भी आ सकता है म्यांमार जैसा भूकंप? आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक ने कह दी ये बड़ी बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यहां पर लड़की के शादी से मना करने पर लड़के को देते हैं कद्दू - फोटो : Adobe Stock
कुछ लोगों का मानना है कि सब्जी के तौर पर कद्दू अच्छा नहीं दिखता है। ऐसे में लड़की के इंकार करने पर कद्दू दिया जाता है। कुछ लोगों का यह भी मानना है पुरुषों के लिए कद्दू काफी फायदेमंद है, जिसके कारण यह सब्जी दी जाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें