माइकल जैक्सन एक प्रसिद्ध अमेरिकी पॉप सिंगर थे, जिन्हें 'किंग ऑफ पॉप' के नाम से भी जाना जाता है। उनके निधन को 9 साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी दुनियाभर में उनके कई दीवाने हैं। उनकी दीवानगी इस कदर है कि लोग उनकी ही तरह गाना और डांस करना चाहते हैं। यहां तक कि लोग उनकी ही तरह दिखना भी चाहते हैं। उन्हीं में से एक हैं अर्जेंटीना के रहने वाले लियो ब्लैंको, जो खुद को माइकल जैक्सन का सबसे बड़ा फैन बताते हैं।